
मुजफ्फरनगर। जिले में उस समय सनसनी फैल गर्इ। जब वन विभाग टीम ने खैर की लकड़ी की तस्करी करने वाले दो तस्करों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने आरोपियों के पास से लाखों रुपये की खैर की लकड़ी बरामद की है। तस्करों के पास से लकड़ी काटने के औजार व खैर की लकड़ी व लकड़ी ढोने का वाहन सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इसबीच तस्करों के अन्य साथी फरार हो गये। वन विभाग ने लकड़ी व वाहन को कब्जे में लेकर वाहन तस्करों पर भोपा थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
वन विभाग अधिकारियों को मिली थी एेसी सूचना
दरअसल मंगलवार की रात वन विभाग टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कुछ तस्कर वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र भोकरहेडी के जंगल में लकड़िया काट रहे हैं। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर खैर की लकड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने आरोपियों के पास से लकड़ी काटने के औजार व एक गाड़ी जिसका नम्बर UK 08CA6950 भी बरामद की है। आरोपी तस्कर लकड़ी के ऊपर भूसे व अन्य सामान रख कर ले जाते थे। वन अधिकारियों द्वारा खैर की तस्करी करने वालों से पूछताछ करने पर अपना नाम सलमान व इरशाद ग्राम खैरपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार निवासी बताया गया।
सात आरोपी मौके से हो गये फरार
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके 7 अन्य साथी भागने में कामयाब रहे वन रेंजर सिंह राज सिंह पुंडीर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कानूनी कार्रवाई कर दोनों तस्करों को जेल भेज दिया जाएगा।
Published on:
10 Oct 2019 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
