4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होटल में पुलिस की पड़ी रेड तो युवक-युवतियों में ऐसे मची भगदड़, देखें वीडियो

नजीबाबाद क्षेत्र में सीओ और एसडीएम ने होटल में छापेमारी कर कुछ युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
police raid in hotel

होटल पर पुलिस की पड़ी रेड तो युवक-युवतियों में ऐसे मची भगदड़, देखें वीडियो

बिजनौर। जनपद के नजीबाबाद क्षेत्र में सीओ और एसडीएम ने होटल में छापेमारी कर कुछ युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस आपत्तिजनक हालत में 3 प्रेमी जोड़ों को पकड़कर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि इस होटल में पिछले काफी समय से देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। पुलिस इस छापेमारी के बाद पूरे मामले की जांच में जुट गई है। ये सभी युवक-युवती स्टेशन रोड के ब्लू डायमंड होटल से आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

यह भी पढ़ें-साल भर पहले हुआ था किडनैप, अब अपने ही घर में यहां से मिला जिंदा, पुलिस भी रह गई दंग

दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड का है। जहां रविवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने 3 होटलों में संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस छापेमारी में होटल ब्लू डायमंड में तीन लड़के और तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। जिन्हें पुलिस अपने साथ थाने ले गई। होटल में छापे की सूचना लगते ही होटल स्टाफ मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने होटल को सीज कर दिया है। पता चला है कि ये होटल नजीबाबाद के रहने वाले शख्स पप्पू का है। इससे पहले भी शिकायत मिलने पर पुलिस इस होटल में छापेमारी कर चुकी है।

यह भी पढ़ें-बुखार से हुई बच्‍चे की मौत के बाद भीड़ ने क्‍लीनिक में मचाया जमकर उत्पात, आग लगाने की भी कोशिश

नजीबाबाद सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस को लगातार इस होटल की शिकायत मिल रही थी। पुलिस और प्रशासन ने मिलकर आज कुछ होटलों पर छापेमारी की जिसमें ब्लू डायमंड होटल से संदिग्ध अवस्था में कुछ युवक-युवती मिले हैं। पुलिस इनको थाने ले जाकर इनसे पूछताछ करेगी। फिलहाल होटल को अभी सील कर दिया गया है। पुलिस जांच के बाद इन पर कड़ी कार्रवाई करेगी।