4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर से निकला था शौच के लिए, गड्ढे की गहराई को नहीं समझ पाया, डूबा और हुई मौत

घर से निकला था शौच के लिए, गड्ढे की गहराई को नहीं समझ पाया, डूबा और हुई मौत

2 min read
Google source verification
demo

घर से निकला था शौच के लिए, गड्ढे की गहराई को नहीं समझ पाया, डूबा और हुई मौत

कन्नौज. लगातार हुई मूसलाधार बारिश से कटरी क्षेत्र में बाढ़ के कहर से ग्रामीणों के आशियाने तबाह होेने के साथ ही उनकी जान पर भी बन आई है। शौच के लिए खेतों की ओर गया 8 वर्षीय बालक गांव के बाहर एक गड्ढे में भरे गहरे पानी में डूब गया। इससे पहले कि उसे पानी से बाहर निकाला जाता, उसने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी ली। सूचना पर उप जिलाधिकारी सदर महेन्द्र कुमार मौके पर पहुंच गए और पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाया।


हरदोई जिले के साण्डी थाना क्षेत्र के ग्राम नेकपुर हथियापुर निवासी सुशील कुमार का 8 वर्षीय पुत्र अनूप बचपन से ही सदर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बक्षीपुर्वा निवासी अपने नाना नन्हें पुत्र बल्ला के यहां रह रहा था। इधर विगत दिनों से हुई मूसलाधार बारिश के चलते समूचे गांव में बाढ़ का मंजर कायम है।

गांव में जगह-जगह बाढ़ का पानी घुस आया है। अनूप शौच के लिए खेतों की ओर गया हुआ था। इस दौरान वह गांव में स्थित एक गड्डे में भरे पानी में गिर गया, जिससे वह पानी में डूब गया। उधर से गुजर रहे कुछ बच्चों ने अनूप को डूबते हुए देखा तो उनमें हड़कम्प मच गया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तमाम ग्रामीण पहुंच गए। इसी बीच किसी ने अनूप के परिजनों को खबर कर दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद अनूप को गहरे पानी से निकाला, किन्तु तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अनूप दम तोड़ चुका था। बालक की मौत की खबर की जानकारी लगते ही जहां परिजनों में कोहराम मच गया तो वहीं पूरा गांव बालक की मौत से गमजदा हो गया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घटना की जानकारीे की। वहीं खबर मिलते ही मौके पर उप जिलाधिकारी सदर महेन्द्र सिंह भी गांव पहुंच गए और रोते बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाया। मृत बालक के शव का पंचनामा भरने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।