26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने सूचना के आधार पर पकड़ा ट्रक, चेक किया तो निकला चौंकाने वाला सामान

पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 490 पेटी अवैध शराब बरामद की है। जिसकी कीमत तक़रीबन 40 लाख रुपये के बीच आंकी जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 31 Oct 2018, 4:52 PM IST

arrest

पुलिस ने सूचना के आधार पर पकड़ा ट्रक, चेक किया तो निकला चौंकाने वाला सामान

बिजनौर। जनपद में अवैध शराब का काला कारोबार बहुत फल फूल रहा है और हरियाणा ब्रांड की शराब की तस्करी भी बढ़ गई। जिसके चलते पुलिस द्वारा धर पकड़ भी जारी है। इस क्रम में पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 490 पेटी अवैध शराब बरामद की है। जिसकी कीमत तक़रीबन 40 लाख रुपये के बीच आंकी जा रही है। पुलिस ने एक शराब माफिया को भी गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार बताए जा रहे है ।

यह भी पढ़ें : ट्रक से दो हिस्सों में कटकर मौत हुर्इ थी कनक की, 17 महीने बाद बेटी ने सपने में कहा- मैं आ रही हूं मां...आैर फिर अा गर्इ!

दरअसल, जिले की आबकारी टीम की नाक के नीचे लगातार अवैध शराब का अवैध कारोबार जहां फलफूल रहा है। वहीं लोगों का आरोप है कि विभाग को शराब माफिया मोटी रकम देकर इस अवैध शराब के खेल को खुलेआम खेल रहे हैं। बिजनौर के थाना शहर कोतवाली पुलिस की टीम को एक बड़ी सफलता उस वक्त मिली जब मुखबिर की सूचना पर बिजनौर थाने की पुलिस ने खेड़की चौराहे पर चेकिंग की तो एक ट्रक में 490 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद की।

यह भी पढ़ें : करवा चौथ पर मेहंदी लगवाने गर्इ मां को दरोगा ने सौंपा नौ माह का बच्चा, जमकर हो रही प्रशंसा

पकड़ी गई अंग्रेजी शराब की कीमत बाजार में 14 लाख रुपए बताई जा रही है। शासन के आदेश पर अवैध शराब को पकड़ने का अभियान चल रहा है। वहीं इस शराब के काले कारोबार में लगे शराब माफियाओं और आबकारी विभाग की मिली भगत के चलते शराब का कारोबार जिले में फलफूल रहा है। माफिया द्वारा बिक्री के लिये ले जाई जा रही हरियाणा मेड और अरुणाचल प्रदेश की शराब ट्रक में भरकर हरियाणा से बिजनौर ले जाई जा रही थी। बिजनौर सीओ महेश कुमार का कहना है कि हरियाणा से डीसीएम ट्रक में लाखों रुपये की कीमत की शराब तस्करी कर लाई जा रही थी। जिसे सूचना के आधार पर पकड़ लिया गया है।