
Fraud
बिजनौर। बिजनौर से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है,जहां एक किशोरी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल नहटौर थाना इलाके में एक किशोरी की गांव के ही कुछ लड़कों ने अर्ध नग्न करके वीडियो बना लिया , जिसे करीब अब चार माह बाद वायरल कर दिया है। मामले के सामने आने के बाद गांव में पंचायत हुई, जिसमें आरोपी युवक ने किशोरी के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। हालाकि किशोरी ने उसे ठुकारते हुए थाने में केस दर्ज करा दिया। जनिए क्या है पूरा मामला…
दरअसल कुछ समय पहले किशोरी परिवार वाले शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए थे। किशोरी तब घर में अकेली थी। परिजनों की गैर मौजूदगी में पशुओं के लिए चारा लेने जंगल चली गई। पीड़िता ने बताया कि तभी उसका पीछा करते हुए गांव के तीन किशोरों और एक दूसरे गांव का लड़के वहां पहुंच गए। उन्होंने किशोरी को जबरदस्ती एकगन्ने के खेत में ले गए, जहां उन्होंने अर्धनग्न कर एक वीडियो क्लिप बना डाली।
इस बीच मामला शांत रही, लेकिन दो दिन पहले ही आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडियो पर पोस्ट कर दी। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। इस मामले को लेकर आरोपी युवकों के परिजनों ने किशोरी के घरवालों पर मामला दबाने के लिए दबाव भी बनाया। लेकिन किशोरी और परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। हालाकि पुलिस उन्हें पकड़ती उससे पहले ही आरोपी फरार हो गए। इस मामले में लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि नामजद आफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में हैं।
Updated on:
21 Aug 2019 03:03 pm
Published on:
21 Aug 2019 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
