6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजनौर में बहनों ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का त्यौहार

Bijnor News: बिजनौर जिले में भैया दूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक कर सुख-समृद्धि की कामना की। बुधवार को क्षेत्र में भैया दूज का पर्व से मनाया गया। इस दौरान बाजारों में खासी चहल-पहल नजर आई।

less than 1 minute read
Google source verification
Sisters Celebrated Bhai Dooj

Sisters Celebrated Bhai Dooj: बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने अपनी बहनों को शगुन के रूप में नगद और उपहार भेंट किए। भाइयों को तिलक लगा बहनों ने सुख समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है भैया दूज
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रतीक भैया दूज पर दिनभर उत्सव का माहौल रहा। भाइयों ने बहनों को हर स्थिति में रक्षा करने का संकल्प लेते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं। भाई के माथे पर तिलक लगाने के लिए कुछ बहनों ने जहां शुभ मुहूर्त की कामना की तो वहीं अधिकांश बहनों ने अपने समय और सुविधा के अनुसार परंपरा का पालन किया।

यह भी पढ़ें:संभल में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत, नौ लोग घायल, मची अफरा-तफरी

भाइयों ने बहनों को दिया रक्षा का वचन
भैया दूज का त्यौहार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत एंव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की दीर्घायु व समृद्धि की कामना करते हुए गोले के साथ अक्षत रोली का तिलक लगाया और मुंह मीठा कराया तथा भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर रक्षा का वचन दिया।

बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की कामना की
भैया दूज के त्यौहार पर बुधवार को लोगों ने घरों में पूजा अर्चना के बाद पहले अविवाहित बहनों ने अपने भाइयों को गोले के साथ अक्षत रोली का तिलक का लगाकर भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की। बाद में भाई उपहार व भेंट लेकर अपनी विवाहित बहनों के घर गए और भेया दूज के टीके करवाए। कुछ विवाहित बहनों ने भी भाइयों के घर पहुंचकर टीके किए। भेया दूज पर बहनों के घर आने जाने वालों की बसों में बहुत भीड़ रही। नारियल गोले, मिठाई की लोगों ने खरीदारी की।