1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा के इस सासंद ने कहा- बीजेपी को उखाड़ फेंकना है, धोखा देकर सत्ता में आई

'गोरखपुर और फूलपुर की तरह नूरपुर में भी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा। '
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 22 May 2018, 3:05 PM IST

dharmendra yadav

सपा के इस सासंद ने कहा- बीजेपी को उखाड़ फेंकना है, धोखा देकर सत्ता में आई

बिजनौर। उपचुनाव के लिए मतदाताओं को लुभान के लिए राजनीतिक पार्टियों के पास महज पांच दिन का समय बचा है। इसके लिए एक ओर बीजेपी जहां अपनी सीट को किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती वहीं बीजेपी को मात देने के लिए विपक्षी गठबंधन भी जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। गोरखपुर, फूलपूर का गढ़ छिनने के बाद बिजनौर के नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में भी पूरा जोर लगा रही है। जिसके तहत सपा सांसद धर्मेद्र यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला होला औऱ कहा कि उप चुनाव में बीजेपी को उखाड़ फेंकेंगे। यह केवल नूरपुर का चुनाव नहीं है बल्कि इसका असर आने वाले लोकसभा चुनाव तक जाएगा। गोरखपुर और फूलपुर की तरह नूरपुर में भी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : खाकी पर आरोप! जाने, नशे में चूर चौकी इंचार्ज की लोगों ने क्यों की धुनाई

यह भी पढ़ें : दिल्ली से आया था केमिकल कारोबारी, बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

नूरपुर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने एक रोड शो किया। इस दौरान धर्मेंद्र यादव ने जगह-जगह लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान योगी और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सूबे की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार को जनविरोधी सरकार बताते हुए कहा कि अब इस सरकार से बदला लेने का वक्त आ गया है। झूठ बोलकर सत्ता पर राज करने वालों को सबक सिखाने के लिए नूरपुर में सपा प्रत्याशी नईमुल हसन को जिताना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने जनता से अधिक से अधिक मतदान की अपील की। इसके साथ ही रमजान महीने का जिक्र करत हुए कहा कि लोग तेज धूप होने से पहले ही बूथ पर पहुंच कर अपने मत का प्रयोग कर लें। सपा सांसद ने बीजेपी उम्मीदवार को बहाने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने अवनी सिंह को धोखे में रखा। अगर पार्टी को उनकी चिंता होती तो पूर्ण बहुमत की सरकार में किसी अच्छे पद पर नामित कर देती।

यह भी पढ़ें : अचानक अंधकार मे डूबा आधा शहर, तपती गर्मी में घंटों लोगों ने अधंरे में गुजारी रात, पीने के पानी के लिए तरसते रहे लोग

यह भी पढ़ें : बीजेपी के इस मंत्री ने अखिलेश-मायावती को बताया फ्यूज बल्ब