1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान की ‘भारत’ में लगेगा हसीनाओं का मेला, प्रियंका-दिशा के बाद अब इस मशहूर अदाकारा की फिल्म में एन्ट्री

'भारत' में एक और एक्ट्रेस की एन्ट्री हो चुकी है। जी हां सलमान खान के साथ फिल्म मे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 22 May 2018, 12:16 PM IST

bharat

bharat

इन दिनों सलमान खान की नई फिल्म ‘भारत’ काफी सुर्खियों बटोर रही है। हर दिन फिल्म से जुड़ी कोई न कोई बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल में सलमान की भारत के लिए दो एक्ट्रेसेस फाइनल हुई थीं। प्रियंका चोपड़ा के बाद इस फिल्म के लिए दिशा पटानी का नाम सामने आया था। और अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

खबरों के मुताबिक 'भारत' में एक और एक्ट्रेस की एन्ट्री हो चुकी है। जी हां सलमान खान के साथ फिल्म में तब्बू भी अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी।

तब्बू इस फिल्म में महत्वपूर्ण रोल में नजर आने वाली है। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान बताया, ‘मैं तब्बू का बहुत बड़ा फैन रहा हूं और हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था। मैं खुश हूं कि अब यह मुमकिन हो पा रहा है। हम बहुत खुश है।’

आपने नहीं देखी होंगी शाहरुख और बेटी सुहाना की ये बचपन की तस्वीरें, देखते ही हो जाएगा प्यार

बता दें इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। सुनील इस फिल्म में सलमान के दोस्त बनेंगे। साथ ही फिल्म में कैटरीना कैफ भी आएंगी।

ईद के मौके पर रिलीज होगी 'भारत'

गौरतलब है कि सलमान संग निर्देशक अब्बास की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले दबंग खान फिल्म 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' में अली के साथ काम कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म सलमान के अबतक के बजट की महंगी फिल्मों में से एक होगी। इसे 200 करोड़ की लागत में बनाया जा रहा है। 'भारत' 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।यह फिल्म 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' से प्रेरित है।

दिशा पटानी ने मैगजीन के लिए करवाया हॅाट फोटोशूट, इनर वीयर में दिखा कातिलाना अंदाज

70 साल के बूढ़े बनेंगे सलमान

इस फिल्म में सलमान 17 साल के युवा से लेकर 70 साल के बूढ़े आदमी तक का किरदार अदा करेंगे। यानी की इस फिल्म में वह अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे। इतना ही नहीं इस फिल्म में नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा साथ ही फिल्म में स्पेशल इफेक्ट भी होंगे।यही वजह है कि फिल्म का बजट इतना ज्यादा है। हाल फिलहाल वह 'रेस' 3 के आखिरी कुछ शूट्स में व्यस्त हैं।