1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपने नहीं देखी होंगी शाहरुख और बेटी सुहाना की ये बचपन की तस्वीरें, देखते ही हो जाएगा प्यार

तो आइए देखते हैं सुहाना और शाहरुख की अनदेखी तस्वीरें...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 22 May 2018, 11:18 AM IST

shahrukh khan and suhana khan unseen photos

shahrukh khan and suhana khan unseen photos

आज शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान का जन्मदिन है। सुहाना हमेशा से अपने पापा के ज्यादा करीब रही हैं। शाहरुख भी उनको लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहे हैं। बचपन से लेकर अभी तक सुहाना में काफी अंतर आया है। कभी शाहरुख की बेटी मासूम सी दिखाई देती थी और वक्त रहते उनमें इतना ड्रास्टिक चेंज आया है कि कोई भी उन्हें देखकर अनुमान नहीं लगा सकता की ये वहीं सुहाना हैं। तो आइए देखते हैं सुहाना और शाहरुख की अनदेखी तस्वीरें...

बता दें सुहाना अब एक्टिंग में अपना कॅरियर बनाना चाहती हैं। कुछ दिन पहले ही हुए एक इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया, ' सुहाना बॉलीवुड फिल्मों में अपना कॅरियर बनाना चाहती है। वह अभी से सोशल मीडिया में काफी लोकप्रिय है। साथ ही सुहाना अपने स्कूल के फंक्‍शन में अक्सर पार्टिसिपेट करती रहती हैं। इनदिनों वे करण जौहर से एक्टिंग के गुड़ सीख रही हैं।'

वैसे किंग खान चाहते हैं की आर्यन और सुहाना फिल्मों में आने से पहले अपनी पढ़ाई को पूरी कर लें। सुनने में आया है की उनका बड़ा बेटे आर्यन इनदिनों विदेशो में फिल्म कोर्स की पढ़ाई कर रहे है। वो भी बहुत जल्द फिल्मों में काम करते नजर आ सकते है।

वैसे आजकल सुहाना अपनी अलग-अलग तस्वीरों से सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने लगी हैं। हाल में सुहाना ने स्विमिंग पूल में एक सेक्सी तस्वीर क्लिक करवाई। इस फोटो में वे काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं।

शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था की वह सिर्फ अपनी बेटी की वजह से रोमांटिक फिल्‍में देखते हैं। न्‍यूज एजेंसी भाषा के अनुसार शाहरुख ने मीडिया से बात करते हुए कहा,' ऐसा नहीं है कि मुझे प्रेम कहानियां पसंद नहीं हैं, मुझे लगता है कि यह गलत समझा गया है। लेकिन मैं जिस तरह का व्यक्ति हूं, मुझे कामेडी ज्यादा पसंद है, मुझे एक्शन पसंद है। मुझे प्रेम कहानियां भी बहुत पसंद हैं। अब अपनी बेटी के कारण मैं प्रेम कहानियां बहुत देखता हूं और मुझे ये बहुत सुंदर लगती हैं।'

वैसे बता दें शाहरुख खान हमेशा से ही अपने परिवार को लेकर काफी भावुक रहे हैं। वे अक्सर टीवी इंटरव्यूज के दौरान कहते हैं की वे अपने परिवार को महफूज रखना चाहते हैं। वे अपने काम के बाद अपने बच्चों के साथ स्पैशल टाइम स्पैंट करते हैं। यहां तक की सुनने में आया था की वे अपने शूट्स खत्म करने के बाद उनकी बेटी सुहाना और बेटे आर्यन को पढ़ाते हैं।