1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हजार बार टोकने- डांट खाने के बाद भी बॅालीवुड स्टार्स की नहीं छूट रही ये गलत आदतें, अकेले में करते…

बी-टाउन स्टार्स भी अपनी गलत आदतों के लिए डांट खाते हैं लेकिन उन आदतों को फिर भी नहीं बदलते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 17 May 2018, 12:05 PM IST

amitabh bachchan, kareena kapoor and shahrukh khan

amitabh bachchan, kareena kapoor and shahrukh khan

आज के युग में कोई भी इंसान ऐसा नहीं है जिन्हें गलत आदतें न हों। हर किसी के अंदर कुछ-न-कुछ गंदी आदत जरुर होती है | ऐसा ही कुछ बॅालीवुड स्टार्स के साथ है। बी-टाउन स्टार्स भी अपनी गलत आदतों के लिए डांट खाते हैं लेकिन उन आदतों को फिर भी नहीं बदलते। तो आइए जानते हैं शाहरुख से लेकर करीना कपूर तक इन स्टार्स की गलत आदतें...

अमिताभ बच्चन

यूं तो अमिताभ बच्चन की सारी अादतें अच्छी हैं। लेकिन उनकी एक आदत को आजतक कोई नहीं समझ पाया। आपको जानकर हैरानी होगी की बिग बी अपने हाथों पर दो घड़ियाँ पहनते हैं | जब अभिषेक और ऐश्वर्या विदेश में होते हैं, तब भारत और विदेश की सही समय जानने के लिए दो घड़ियाँ पहनते हैं।

शाहरुख खान

शाहरुख खान की ये आदत भी बड़ी अजीब है। बताया जाता है कि किंग खान पूरे दिन में एक या दो बार ही अपने जूते उतारते हैं। कभी-कभी तो वह जूते उतारते ही नही हैं।

विद्या बालन

विद्या बालन को एक खास चीज कलेक्ट करने का शौक है और वो है साड़िया। एक बार इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद बताया था कि उनके पास800 से ज्यादा साड़ियों का कलेक्शन है। इतना ही नहीं उन्हें मोबाइल रखना भी पसंद नही है।

सनी लियोनी
बॅालीवुड की बेबी डॅाल सनी लियोनी हर 15 मिनट में अपने पैर धोने की आदत है। उनकी इस आदत से स्टाफ के लोग काफी परेशान रहते हैं।

सैफ अली खान
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान को बाथरूम में वक्त बिताना काफी पसंद है। चौंकने वाली बात तो यह है कि उन्होंने बाथरूम में ही अपने लिए एक लाइब्रेरी खोल रखी है।

करीना कपूर खान
करीना को अकेली में नाखून चबाने की आदत है। यह इनकी सबसे गंदी आदत है।