
Ajay and Mumtaz
कई बार सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स की मौत की झूठी खबरें वायरल हो जाती हैं। हाल में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। सोशल मीडिया पर खबर आई कि महाबलेश्वर के पास अजय देवगन का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया और इस हादसे में उनकी मौत हो गई। हालांकि यह खबर पूरी तरह से झूठी है और अजय पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सिर्फ अजय देवगन ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाहों के शिकार हो चुके हैं।
मुमताज:
पिछले दिनों ही बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री रहीं मुमताज के निधन की खबरें वायरल हो गई थी। बताया जा रहा था कि कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। जब सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें फैली तो उनकी छोटी बेटी तान्या माधवानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी मां बिल्कुल स्वस्थ हैं।
ऐश्वर्या राय:
वर्ष 2016 में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के सुसाइड करने की खबरें फैली थी। बताया जा रहा था कि अमिताभ और जया बच्चन संग अनबन के चलते ऐश्वर्या ने सुसाइड करने की कोशिश की। इसी दौरान ऐश्वर्या डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की एक पार्टी में नजर आई थीं। इसके बाद अफवाहें थमी।
कैटरीना कैफ:
अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी इस तरह की अफवाहों का शिकार हो चुकी हैं। वर्ष 2013 में एक फेसबुक पेज पर कैटरीना की मौत की खबरों खलबली मचा दी थी। यह खबर इतनी वायरल हो गई थी कि कैटरीना की टीम थ्रयभी काभी फैन्स को आहत कर दिया था. को बयान जारी कर बताना पड़ा कि वह सुरक्षित हैं।
अमिताभ बच्चन:
महानायक अमिताभ बच्चन भी इस तरह की अफवाहों से बच नहीं पाए। साल 2012 में अमिताभ की कार एक्सीडेंट में मौत की खबरों ने सभी को सन्न कर दिया था।
शाहरुख खान:
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मौत की भी झूठी खबरें वायरल हो गई थी। दरअसल एक यूरोपियन चैनल ने एक प्लेन क्रैश में शाहरुख के मारे जाने की खबरें चलाई थी। इसके बाद शाहरुख की टीम ने एक बयान जारी कर उनकी सलामती की जानकारी दी।
Published on:
20 May 2018 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
