29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमिताभ ने किया बर्थडे विश, अनुष्का ने नहीं दिया जवाब तो ऐसे लगाई महानायक ने उनकी क्लास

अमिताभ ने भी अनुष्का को उनके बर्थडे पर मैसेज भेजकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

May 02, 2018

Amitabh and Anushka

Amitabh and Anushka

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार होती हैं। मंगलवार को अनुष्का का बर्थडे था। उनके जन्मदिन पर बहुत से लोगों ने उन्हें बर्थडे विश किया। उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल थे।

अमिताभ ने किया अनुष्का को विश:
1 मई को अनुष्का ने अपना 30वां जन्मदिन मनाया। इस मौके बॉलीवुड जगत से कई हस्तियों ने उन्हें विश किया। अमिताभ ने भी अनुष्का को उनके बर्थडे पर मैसेज भेजकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

अनुष्का ने नहीं दिया जवाब:
अमिताभ के एसएमएस का अनुष्का ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर अमिताभ ने उन्हें ट्वीट किया, 'अनुष्का, मैं अमिताभ बच्चन, मैंने आपको एसएमएस से 1 मई को विश किया था। आपकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। चैक किया तो पता चला आपने नंबर बदल लिया है। दोबारा जन्मदिन की बधाई। बीती रात आप आईपीएल में काफी अच्छी लग रही थीं।'

ट्वीट का जवाब भी देरी से:
अनुष्का ने अमिताभ के ट्वीट का जवाब भी देरी से दिया। इस दौरान यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने तो लिखा विराट ने नंबर बदलवा दिया। कई यूजर्स ने तो अनुष्का को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा 'अनुष्का आपकी गलत बात है। लोग बिग बी के एक रिप्लाई और लाइक के लिए तरसते हैं और आपने उनके मेसेज का रिप्लाई भी नहीं किया।

अनुष्का ने दिया यह जवाब:
अनुष्का ने बाद में अमिताभ के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'सर मेरे जन्मदिन को याद रखने के लिए आपका बहुत धन्यवाद। और आपके द्वारा भेजी गई शुभकामनाओं के लिए भी धन्यवाद।'

सोनम की भी क्लास लगाई थी अमिताभ ने:
यह पहला मामला नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने बधाई संदेश का जवाब नहीं मिलने पर किसी एक्टर की क्लास लगाई हो। इससे पहले वे सोनम कपूर से इस तरह की शिकायत कर चुके हैं। दरअसल सोनम कपूर ने जन्मदिन की बधाई देने पर ट्विटर पर सुनील शेट्टी का शुक्रिया अदा किया था। इस पर अमिताभ बच्चन ने कमेंट किया कि उन्होंने भी सोनम को एसएमएस के जरिए बर्थडे विश किया, मगर कोई जवाब नहीं मिला।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग