12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बर्थडे पर अनुष्का शर्मा का बड़ा ऐलान, फिल्मों के बाद शुरू करेंगी ये काम…

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज 31 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर वो Animal Shelter शुरू करने जा रही हैं

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

May 01, 2018

anushka

anushka

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज 31 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर वो Animal Shelter शुरू करने जा रही हैं। अनुष्का ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की। उन्होंने इस पोस्ट में पशुओं के हक की बात की है और उन्होंने बताया है कि वह मुंबई की बाहरी तरफ जानवरों के लिए घर बनाने वाली हैं।अभिनेत्री को इसकी प्रेरणा बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा से मिली।


इस बारे में लिखते हुए अनुष्का शर्मा ने बताया है कि इंसानों के तौर पर जन्म लेने के कारण हम बहुत ही सौभाग्यशाली हैं। हम अपनी बातें कह सकते हैं। हमारे खुद के अधिकार हैं। हम न्याय मांग सकते हैं। हमारा परिवार है साथ ही ऐसे लोग होते हैं, जो हमारा ख्याल रखते हैं। अब आप जानवरों के बारे में सोचिए कि वह किस प्रकार रहते हैं और उनके साथ कैसा बर्ताव किया जाता है। उनके अधिकारों के बारे में सोचिए, क्या उनके साथ अन्याय नहीं होता है। इसके अलावा इससे बुरा यह है, उनके साथ जो बुरा बर्ताव होता है, उसके लिए वह कुछ कर भी नहीं सकते हैं। इसके लिए एक इंसान होने के नाते हमें ऐसी परिस्थिति में खड़ा होना चाहिए यह हमारा उत्तरदायित्व है। जिसके चलते हम पृथ्वी माता को अपने कार्यों के माध्यम से कुछ वापस लौटा सकते हैं। मैं एक बार दलाई लामा से मिली थी और उनके कहे हुए शब्द मेरे साथ तब से रहे। उन्होंने मुझे एक बात कही थी, उन्होंने ही मुझे प्रेरित किया था कि मैं जानवरों के लिए कुछ कर सकूं और यह विश्व उनके लिए एक अच्छा रहने का स्थान बना सकूंl दलाई लामा ने मुझसे कहा था, जितना जीवन मनुष्य को प्यारा है, उतना ही वह जानवरों के लिए भी प्यारा होता है। जितनी हमें खुशी चाहिए होती है और हमें दर्द महसूस होता है और जैसा हम चाहते हैं कि सभी लोग जीवित रहे कोई मरे नहीं ऐसा ही जानवरों के साथ भी होता है। आज मैं अपने जन्मदिन पर अपने एक छोटे से प्रयत्न से जो हमारे साथ जीवन व्यतीत करने वाले जानवर हैं। उनके अधिकार और ध्यान और प्यार देने की घोषणा करती हूं। मैं मुंबई के बाहर एक जानवरों के लिए आश्रय स्थल खोल रही हूं। यह ऐसे जानवरों के लिए होगा जो कि जो छोड़ दिए गए हैं या भटक गए हैं, यहां पर उनका ध्यान रखा जाएगाl उनको सुरक्षा दी जाएगी और उन्हें बढ़ाया जाएगा। आज मेरा सपना पूरा हो रहा हैl इस पर मैं आपकी राय समर्थन चाहती रहूंगी। ताकि मैं इस आश्रय स्थल का ध्यान अच्छे से रख सकूं - आपकी अनुष्का।

अपकमिंग फिल्म
अनुष्का की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इसमें 'सुई धागा' और 'जीरो' का नाम शामिल है। 'सुई धागा' में वे वरुण धवन के साथ और 'जीरो' में शाहरुख व कैटरीना के साथ नजर आएंगे।

कॅरियर
गौरतलब है कि अनुष्का ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 10 साल पहले की थी और इंडस्ट्री में किसी से कोई जान पहचान न होते हुए भी उन्होंने इस दुनिया में खुद की पहचान बनाई। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और महज 25 साल की उम्र में उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया। उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'एनएच 10' थी और इस फिल्म के लिए अनुष्का की काफी सरहाना की गई थी। अनुष्का जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म 'सुई धागा' में नजर आएंगी।