11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस प्रत्याशी के नामांकन में पश्चिमी यूपी से बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थक, जीतना तय

सोमवार को सभी विधानपरिषद प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। मंगलवार को जांच में सभी 13 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए।

2 min read
Google source verification
MLC Chunav

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में चांदपुर-नूरपुर क्षेत्र के गांव हीमपुर पृथ्या में जन्मे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया को भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा विधान परिषद का प्रत्याशी घोषित करने के बाद 16 अप्रैल को उन्होंने लखनऊ में नामांकन दाखिल किया।

यह भी पढ़ें-यूपी में जा सकती है हजारों प्रोफेसरों की नौकरी, जानिए क्यों

यूं तो उनके प्रत्याशी घोषित करने के बाद से ही क्षेत्रीय लोगों में उत्साह का माहौल है। लेकिन जब उन्होंने 16 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल किया तो उस समय भारी संख्या में उनके गृह जनपद के लोग भी वहां मौजूद रहे। प्रदेश की विधान परिषद के लिए अशोक कटारिया ने लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन कराया। जिले से उनके सैकड़ों समर्थक और शुभचिंतक नामांकन में शामिल होने के लिए रविवार शाम को ही लखनऊ पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें-खुशखबरी: अब घुटनों के प्रत्‍यारोपण की जरूरत नहीं, बस इस एक इंजेक्‍शन से हो जाएंगे ठीक

रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय से यूपी विधान परिषद के खाली हो रहे 13 पदों के लिए 10 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई थी। इसमें चांदपुर-नूरपुर क्षेत्र के गांव हीमपुर पृथ्या निवासी और भाजपा प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया का नाम भी शामिल था। इन 10 लोगों के अलावा पार्टी ने अपने गठबंधन सहयोगी अपना दल (एस) को भी एक सीट दी है। इस सीट पर अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने अपना नामांकन दाखिल किया।

आपको बता दें कि आशीष पटेल केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति हैं। संख्या बल के लिहाज से इन सभी का विधान मंडल के उच्च सदन विधान परिषद के लिए उनका चुना जाना तय माना जा रहा है। सोमवार को विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तिथि थी। सोमवार को अशोक कटारिया ने विधान परिषद सचिवालय पहुंचकर अपना नामांकन कराया। इससे पहले उन्होंने विधानसभा के सामने स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें-ससुर और देवर ने शौचालय इस्तेमाल करने से रोका तो रोते हुए थाने पहुंची विवाहिता

कौन हैं अशोक कटारिया
विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत करने वाले अशोक कटारिया वर्तमान में प्रदेश भाजपा के महामंत्री हैं। इन्हें मौजूदा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या (तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भाजपा) ने अपनी टीम में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी जिसे वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने भी बरकरार रखा। अशोक कटारिया का अधिकतर समय छात्र राजनीति में बीता। इस दौरान वे विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों पर रहे।

यह भी पढ़ें-अजित सिंह अौर जयंत चौधरी इन सीटों से लड़ सकते हैं लाेकसभा चुनाव

ये हैं भाजपा प्रत्याशी
ठा. जयवीर सिंह, प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ महेंद्र सिंह , यशवंत सिंह, बुक्कल नवाब, सरोजिनी अग्रवाल, अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, मंत्री मोहसिन रजा, पूर्व कोषाध्यक्ष अशोक धवन

अन्य प्रत्याशी

अपना दल (एस)
आशीष पदेल (राष्ट्रीय अध्यक्ष)

सपा-बसपा गठबंधन
नरेश उत्तम (सपा प्रदेश अध्यक्ष)
भीमराव अंबेडकर (बसपा प्रत्याशी)

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इन सीटों के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होना था कि लेकिन अब 13 सीटों के लिए 13 ही उम्मीदवारों द्वारा नामांकन करने के बाद अब मतदान की आवश्यकता नहीं होगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक संख्या बल के हिसाब से सभी प्रत्याशी निर्विरोध ही चुन लिए जाएंगे।


बड़ी खबरें

View All

बिजनोर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग