बिजनौर। यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद बदमाशों पर लगाम लगाने के लिये पुलिस ताबड़ोड़ एनकाउंटर कर उनपर शिकंजा कसने में लगी है। इसी कड़ी में बिजनौर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने दस-दस हज़ार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में एक दरोगा के भी घायल होने की सूचना है।