8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुस्साहस : बिजनाैर में सरेआम हत्या करके भागे नहीं बीड़ी सुलगाते रहे हत्याराेपी

वर्चस्व काे लेकर दिया गया वारदात काे अंजाम 13 राउंड फायरिंग करके गाेलिया से भून डाला

2 min read
Google source verification
MURDER : जानिए खेल खेल में 13 साल के किशोर ने कैसे की 12 साल के बच्चें की हत्या ?

MURDER : जानिए खेल खेल में 13 साल के किशोर ने कैसे की 12 साल के बच्चें की हत्या ?

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बिजनाैर (Bijnor ) उत्तर प्रदेश के बिजनाैर की यह घटना आपकाे हैरान कर देगी। हत्या ( murder ) की वारदात काे अंजाम देकर हत्याराेपी वारदात स्थल से भागे नहीं नहीं बल्कि माैके पर ही बैठकर बीड़ी सुलगाते रहे। बाद में हवाई फायरिंग करते हुए फिल्मी अंदाज में हत्याराेपी फरार हाे गए।

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद : कटरा केशव देव मामले में अब 8 मार्च को होगी अगली सुनवाई

हल्दाैर कस्बे झालू में शुक्रवार काे सरे बाजार काेतवाली नगर क्षेत्र के गांव स्याैहारा गिरधर निवासी 27 वर्षीय रचित की गाेलियाें से भूनकर हत्या कर दी। रचित बाजार में खरीदारी करने गया था। इसी दौरान वहां मोहल्ले के ही रहने वाले सारिक, शादाब, शहजाद, शाहबाज और एक अन्य युवक पहुंचे। इन्होंने पुरानी रंजिश को लेकर रचित के साथ बहस की और उसके तुरंत बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. रचित गोली लगने के बाद जान बचाने के लिए एक दुकान में घुस गया लेकिन हमलावरों ने इसे दुकान में भी नहीं छोड़ा और इस तरह रचित काे गोलियों से भून डाला। एसपी सिटी डॉक्टर धर्मवीर सिंह हत्या की वारदात की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: यूपी: पंचायत के फरमान पर प्रेमी युगल को मुंह काला करके गांव में घुमाया, जूते भी मारे

पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि दो हत्यारोपित काफी समय से रचित काे जानते थे। रचित ने एक अंग्रेजी मीडियम स्कूल से इंटर की पढ़ाई की थी। हत्यारोपित सारिक और शादाब भी उसी स्कूल से पढ़ें हैं। एक साल से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। रचित का अपना अलग गुट था वह युवकों के एक गुट में रहता था।

यह भी पढ़ें: ठग निकला लग्जरी कारों का मालिक जिम ट्रेनर, ऑनलाइन करता था ठगी

हत्यारोपित भी झालू क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहते थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में अक्सर विवाद रहता था। रचित भी हत्यारोपितों को चुनौती देते हुए झालू में खुलेआम घूमता था। यह बात भी हत्यारोपितों को अखरती थी इसी वर्चस्व की लड़ाई में दाेनाें अब इस सनसनीखेज हत्याकांड काे अंजाम दिया गया।