9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई पुलिस की छापेमारी में बेशकीमती नवरत्न के साथ चोर गिरफ्तार

Highlights - बिजनौर के शिवाला कला थाना क्षेत्र के कस्बे में मुंबई पुलिस का छापा - बेशकीमती घड़ी और बहुमूल्य नवरत्न के साथ शातिर चोर गिरफ्तार - बिजनौर के चोर हाल ही में की थी मुंबई मोदी कंपाउंड में चोरी

2 min read
Google source verification
chor.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बिजनौर. मुंबई पुलिस ने एक चोरी के मामले में बिजनौर के शिवाला कला थाना क्षेत्र के कस्बे में छापा मारते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में इस चोर ने मुंबई के मोदी कंपाउंड में चोरी की घटना को कुछ लोगों के साथ अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुंबई पुलिस ने शिवाला कला पुलिस के साथ मिलकर चोरी करने वाले चोर को उसके घर से पकड़ा है। मुंबई पुुलिस न्यायालय में साक्ष्य पेश कर उसे अपने साथ मुंबई ले गई है। चोर के पास से पुलिस ने बेशकीमती घड़ी और बहुमूल्य नवरत्न भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को शराब उपलब्ध कराने वाले तीन माफिया गिरफ्तार

मुंबई में रहकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम फैजल है। गिरफ्तार फैजल ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अभी हाल फिलहाल में मुंबई के मोदी कंपाउंड से बेशकीमती सामान चोरी किए थे। बेशकीमती सामान चोरी होने की घटना को लेकर मुंबई पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो फैजल नाम का चोर कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने जब इस चोर की कुंडली खंगाली तो वह शिवाला कला थाना क्षेत्र के कस्बे का रहने वाला पाया गया।
मुंबई पुलिस ने रविवार को बिजनौर पहुंची और बिजनौर पुलिस के सहयोग से फैजल को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में एसपी सिटी डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि एक चोर ने मुंबई के मोदी कंपाउंड से कुछ बेशकीमती सामान चोरी किया था। मुंबई पुलिस ने शिवाला कला पुलिस के सहयोग से चोर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से बेशकीमती घड़ी और बहुमूल्य नवरत्न बरामद किए गए हैं। चोर को जिला न्यायालय में प्रस्तुत कर मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई है।

यह भी पढ़ें- छोटे भाई से झगड़े के बाद 10 वर्षीय बच्ची ने किया सुसाइड, बचपन में ही उठ गया था मां-बाप का साया