
नाबालिग
बिजनौर।घर से अचानक लापता हुर्इ बेटी को पूरा परिवार तलाशता रहा।वहीं गांव का ही एक शख्स अपने दो साथियों के साथ नाबालिग के साथ दरिंदगी करता रहा।परिवार को इसका पता नाबालिग किशोरी के के जंगल में बेहोशी की हालत में पड़ा मिलने पर लगा।उसने घर वालों को अपनी अपबीती सुनार्इ।इसी के बाद पीड़ित के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची मण्डावर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घर से उठा ले गया था आरोपी आैर फिर किया
बिजनौर के थाना मण्डावर थाना क्षेत्र के खिन्नी गोपालपुर गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की का आरोप है गांव के ही रहने वाले एक युवक ने पड़ोस के गांव के रहने वाले 2 युवको के साथ जबरन दुष्कर्म किया। ये तीनो युवक लड़की को जबरन उसके घर से बुधवार को तमंचे की नोक पर ट्रैक्टर पर जबरन बैठकर जंगल ले गए। इन तीनों ने लड़की के साथ बारी-बारी बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को जंगल मे फेंक कर फरार हो गए।
बेटी को तलाशते हुए जंगल पहुंचा परिवार
लड़की के घर वाले रात भर लड़की को तलाश करते रहे। इसी दौरान उन्हें किशोरी जंगल मे बेहोशी की हालत में मिली।परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।बिजनौर के एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया पीड़ित लड़की के घर वालो की तहरीर पर पुलिस ने 3 लोग के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज किया है।पुलिस इस घटना को लेकर जांच कर रही है।पीड़ित को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल बिजनौर मेडिकल के लिये भेज दिया गया है।मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इस घटना को अंजाम देने वाले फरार युवकों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
28 Jun 2018 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
