5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: हाथ में स्लोगन लिखे बोर्ड लेकर पुलिस वालाें ने निकाली रैली, यह संदेश देकर लोगों को किया जागरुक

शहर के मुख्य चौराहों से निकाली रैली

less than 1 minute read
Google source verification
news

Video: हाथ में स्लोगन लिखे बोर्ड लेकर पुलिस वालाें ने निकाली रैली, यह संदेश देकर लोगों को किया जागरुक

बिजनौर।यातायात माह के चलते बिजनौर में शहर कोतवाली पुलिस ने यातायात नियमो के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए एक रैली का आयोजन किया।बिजनौर एएसपी दिनेश सिंह द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।रैली बिजनौर कोतवाली थाने से निकलकर शहर के मुख्य चौराहों शक्ति, नगर पालिका, नुमाइश ग्राउंड, जजी चौराहे होते हुए वापस थाना प्रांगण में जाकर सम्पन्न हुई।

जनता को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए दिया संदेश

रैली के दौरान यातायात नियमो के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए कई टिप्स दिए गए साथ ही रैली में थाने के सभी पुलिस कर्मियों व ट्रैफिक पुलिस कर्मियों द्वारा यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने के लिए तख्तियों पर लिखे कई संदेश जनता को दिए गए। उधर एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माह नवम्बर में यातायात माह मनाया जाता है और पुलिस द्वारा जनता को जागरूक करने के लिए कई तरह के आयोजन किये जाते हैं इसी तरह आज यातायात रैली का आयोजन किया गया जिसके द्वारा जनता को यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया जाएगा जिससे लोग अवेयर हो और यातायात नियमो का पालन करें।