
बिजनौर। मंडावर रोड पर रोडवेज बस की चपेट में आने से 11वीं के छात्र की मौत हो गई। जबकि उसके 2 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा एक अन्य सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना मंडावर क्षेत्र के गांव से बाजपुर निवासी वैभव 17 वर्ष पुत्र संजय कक्षा 11 का छात्र था। वह अपने साथी रोहित व जतिन के साथ बाइक से ट्यूशन पढ़ने बिजनौर आ रहा था। जब वह मंडावर रोड पर गांव चंद्रपुर के पास पहुंचे तो बिजनौर की ओर से जा रही रोडवेज बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक बाइक पर सवार तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने वैभव को मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा थाना क्षेत्र के ही गांव इनाम पुरा निवासी 26 वर्षीय छोटू बीती शाम किसी काम से बिजनौर आ रहा था। गांव के बाहर निकलते ही सामने से आ रहे बाइक सवार युवक से टक्कर हो गई। हादसे में छोटू व दूसरी बाइक पर सवार गांव लायक पुरी निवासी राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां देर रात छोटू की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Updated on:
04 Jan 2020 05:09 pm
Published on:
04 Jan 2020 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
