
Road Accident In Bijnor: बिजनौर जिले के मंडावली इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दरअसल यह दर्दनाक हादसा बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम हुआ। टक्कर इतनी भयंकर थी की एक बाइक पर सवार शामली का रहने वाला सुमित (24) पुत्र बिजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार किरतपुर थाना क्षेत्र के सीकरी गांव का रहने वाला शोएब (30) पुत्र अनवर अहमद की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कानूनी कार्रवाई में जुट गई। बताया जा रहा है की मृतक शोएब अपनी मौसी के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने किरतपुर से गया था।
Published on:
23 Feb 2024 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
