3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैबिनेट मंत्री ने योगी सरकार की योजनाओं की दी जानकारी, आप भी जरूर जानें, देखें वीडियो

Highlights: -प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के परिवार के के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं -श्रमिक की मौत होने पर प्रदेश सरकार द्वारा 5 लाख रुपये की धनराशि दी जा रही है -साथ ही किसी भी श्रमिक के हाथ पैर टूटने या किसी भी अंग के प्रभावित होने पर 3 लाख रुपये का सहायता

2 min read
Google source verification
CM yogi

CM yogi

बिजनौर। श्रम कार्यक्रम के दौरान श्रम एवं सेवा योजना कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश सरकार से संबंधित श्रम क्षेत्र में चल रही योजनाओं को जनता के बीच रखा। कैबिनेट मंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अब श्रमिकों के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लाई गई हैं। इन योजनाओं के माध्यम से अब श्रमिक का बच्चा भी आगे पढ़ सकता है और देश में अपना नाम ऊंचा कर सकता है। बीजेपी सरकार में श्रमिकों व उनके बच्चों के लिए बहुत सी योजनाओं को प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें : Bank Strike का पहले दिन दिखा बड़ा असर, चार सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित

दरअसल, बिजनौर के इंदिरा बाल भवन में शुक्रवार को श्रम कार्यक्रम के दौरान पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के परिवार के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें की श्रमिक की दुर्घटना या मौत होने पर प्रदेश सरकार द्वारा 5 लाख रुपये की धनराशि दी जा रही है। साथ ही किसी भी श्रमिक के हाथ पैर टूटने या किसी भी अंग के प्रभावित होने पर प्रदेश सरकार द्वारा 3 लाख रुपये का सहायता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: स्कूल प्रिंसिपल ने आरोपी के व्यहवार को लेकर खोले कई राज, हर कोई हो रहा हैरान, देखें वीडियो

उन्होंने कहा कि मामूली रूप से घायल होने पर या किसी एक अंग के प्रभावित होने पर प्रदेश सरकार द्वारा 2 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बोलते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश की राजपाल आनंदी पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में अटल आवासी विद्यालय की घोषणा की थी। इस घोषणा में 18 मंडलों में हर मंडल में एक आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे। जो कि नवोदय विद्यालय की तरह संचालित होंगे। इसमें श्रमिक और गरीब के बच्चे निशुल्क पढ़ाई कर सकेंगे।इन स्कूलों में खाने से लेकर सभी सुविधाएं बच्चों को निशुल्क स्कूल में दी जाएंगी।

Story Loader