
Election Live: मतदान के दौरान ग्रामीणों ने कर दी यह डिमांड, भागी-भागी आईं तहसीलदार- देखें वीडियो
बिजनौर। नगीना लोकसभा सीट के धामपुर क्षेत्र के गांव गजुपुरा का पोलिंग बूथ दूसरे गांव रसूलपुर में बना दियपा गया है। इससे नाराज करीब 600 मतदाताओं ने गुरुवार को मतदान का बहिष्कार कर दिया। गुस्साए ग्रामीण गांव में ही धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों और तहसीलदार दीपाली में नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों व प्रशासनिक अधिकारियों में करीब एक घंटे तक बातचीत चली। इसके बाद भी ग्रामीण वोट देने के लिए नहीं माने। वे बूथ बनाने पर ही वोट करने पर अड़े हैं।
हर बार बनता था बूथ
गांव गजुपुरा के रहने वाले महेश कुमार का कहना है कि इस गांव में पंचायत में हर बार चुनाव का बूथ बनता था। इस बार लोक सभा चुनाव का बूथ इस गांव की जगह रसूलपुर में बना दिया गया है। उस गांव में जाने का कोई रास्ता भी नहीं है इसलिए उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करने का फैसला किया है।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
Updated on:
18 Apr 2019 05:44 pm
Published on:
18 Apr 2019 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
