16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Chunav: इस भाजपा उम्‍मीदवार ने खुद को नहीं बल्कि इनको दिया वोट!- देखें वीडियो

नगीना लोकसभा सीट पर गुरुवार सुबह से लग गई वोटरों की लंबी लाइन भाजपा उम्‍मीदवार डॉ. यशवंत सिंह का परिवार मेरठ में रहता है कांग्रेस उम्‍मीदवार ओमवती देवी का वोट नगीना लोकसभा सीट का है

2 min read
Google source verification
yashwant singh

Election Live: इस भाजपा उम्‍मीदवार ने खुद को नहीं बल्कि इनको दिया वोट!

बिजनौर। नगीना लोकसभा सीट पर गुरुवार को मतदान शुरू हो चुका है। गुरुवार सुबह से वोटरों की लंबी लाइन लग गई है। यहां से भाजपा से डॉ. यशवंत सिंह, कांग्रेस से ओमवती देवी और गठबंधन से गिरीश चंद्र मैदान में हैं। खास बात यह है क‍ि भाजपा सांसद यशवंत सिंह और बसपा नेता गिरीश चंद्र यहां खुद को वोट नहीं डाल पाएंगे।

यह भी पढ़ें:Election Live: दलित और मुस्लिम बाहुल्‍य इस सीट पर ईवीएम खराब होने से रुका मतदान

मेरठ के रहने वाले हैं डॉ. यशवंत सिंह

दरअसल, भाजपा उम्‍मीदवार डॉ. यशवंत सिंह मेरठ के रहने वाले हैं। उनका परिवार भी मेरठ में रहता है। डॉ. यशवंत सिंह का वोट मेरठ का बना हुआ है। इस वजह से वह खुद को वोट नहीं डालेंगे। बल्कि प्रथम चरण में 11 अप्रैल को हुए मतदान में वह मेरठ में वोट डाल चुके होंगे। अब चूंकि वह भाजपा सांसद हैं तो उन्‍होंने मेरठ से भाजपा उम्‍मीदवार राजेंद्र अग्रवाल को ही वोट दिया होगा।

यह भी पढ़ें: सपा-बसपा का गठबंधन का ये उम्मीदवार अपनी ही लोकसभा में नहीं डाल पायेगा वोट, जानकार हैरान रह जाएंगे आप

मुरादाबाद में है गिरीश चंद्र का वोट

उनके अलावा गठबंधन के उम्‍मीदवार व बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे गिरीश चंद्र भी मुरादाबाद के रहने वाले हैं। उनका वोट भी मुरादाबाद का है। इस वजह से वह भी खुद को वोट नहीं दे पाएंगे। मुरादाबाद में 23 अप्रैल को मतदान होगा, जिस कारण व‍ह तीसरे चरण के मतदान में अपना वोट डालेंगे। वहीं, कांग्रेस उम्‍मीदवार ओमवती देवी का वोट नगीना लोकसभा सीट का है।

यह भी पढ़ें: Election Liveबुलंदशहर में भारी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ मतदान, तीन जगहों पर खराब हुर्इ EVM

बारिश से तापमान में गिरावट

उधर, मौसम को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी। यहां बुधवार रात को बारिश होने की तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे यहां पर तापमान करीब 21 डिग्री था।

यह भी पढ़ें: Election live: कड़ी सुरक्षा के बीच अमरोहा में मतदान शुरू, हल्की बूंदा-बांदी के बीच सुबह से ही लग गयी लाइनें