16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Election live: कड़ी सुरक्षा के बीच अमरोहा में मतदान शुरू, हल्की बूंदा-बांदी के बीच सुबह से ही लग गयी लाइनें

-मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है -मतदाता अपना वोट देने के लिए लाइन में लग गए थे।

less than 1 minute read
Google source verification
moradabad

Election live: कड़ी सुरक्षा के बीच अमरोहा में मतदान शुरू, हल्की बूंदा-बांदी के बीच सुबह से ही लग गयी लाइनें

अमरोहा: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज अमरोहा लोकसभा सीट के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया था, मतदान को लेकर मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। जिसमें आज मौसम भी साथ डे रहा है। ज्यादातर मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदाता अपना वोट देने के लिए लाइन में लग गए थे। उधर प्रशासन ने भी निष्पक्ष व् शान्ति पूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये हैं।

Election Live: दलित और मुस्लिम बाहुल्‍य इस सीट पर ईवीएम खराब होने से रुका मतदान

इतने हैं केंद्र
16 लाख से अधिक वोटर आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिसमें 907 पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें 1434 पोलिंग बूथ हैं। कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सभी मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय पुलिस बल के साथ पीएसी और स्थानीय पुलिस भी लगाई गयी है। जबकि मजिस्ट्रेट लगातार निरिक्षण कर रहे हैं।

Election Live: बुलंदशहर आैर नगीना लोक सभा सीटों पर शुरू हुआ मतदान, लगी लंबी लाइनें

ये हैं उम्मीदवार
अमरोहा में मुख्या मुकाबला भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा सांसद कंवर सिंह तंवर व गठबंधन उम्मीदवार दानिश अली और कांग्रेस उम्मीदवार सचिन चौधरी के बीच है। फिलहाल आज सभी की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।