16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा-बसपा का गठबंधन का ये उम्मीदवार अपनी ही लोकसभा में नहीं डाल पायेगा वोट, जानकार हैरान रह जाएंगे आप

-सांसद के उम्मीदवार ही अपना वोट नहीं डालेंगे। -कांग्रेस उम्मीदवार सचिन चौधरी का नाम अमरोहा में मतदाता सूची में है

less than 1 minute read
Google source verification
moradabad

सपा-बसपा का गठबंधन का ये उम्मीदवार अपनी ही लोकसभा में नहीं डाल पायेगा वोट, जानकार हैरान रह जाएंगे आप

अमरोहा: लोकसभा सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। 16 लाख से अधिक मतदाता आज अपने सांसद का चुनाव कर रहे हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी,कि खुद सांसद के उम्मीदवार ही अपना वोट नहीं डालेंगे। जी हां मौजूदा सांसद कंवर सिंह तंवर का वोट दिल्ली में है जबकि सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार दानिश अली का वोट मेरठ में है। जिस कारण दोनों उम्मीदवार अपनी लोकसभा में वोट नहीं डाल पायेंगे। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार सचिन चौधरी का नाम अमरोहा में मतदाता सूची में है और वे अपने मताधिकारी का प्रयोग कर सकेंगे।

Election Liveबुलंदशहर में भारी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ मतदान, तीन जगहों पर खराब हुर्इ EVM

इनमें है मुकाबला
अमरोहा लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं, जिसमें भाजपा के कंवर सिंह तंवर, कांग्रेस के सचिन चौधरी और सपा-बसपा गठबंधन के दानिश अली शामिल हैं। दलित और मुस्लिम बाहुल्य इस सीट पट हर बार सांसद बदलते रहे हैं। इसलिए भाजपा को ये सीट बचाना किसी चुनौती से कम नहीं है। क्यूंकि सपा बसपा गठबंधन से दोनों पार्टियों का परम्परागत वोट अब न बंटने के आसार हैं।