डेढ़ महीने से भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता रपटे पर पुल निर्माण और देशी शराब की दुकान हटाने के लिए अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे है। जिसमें ग्राम ब्रह्मपुरी, रावली, शाहजादपुर की महिलाएं भी हिस्सा ले रही हैं। दुकान स्वामी व ग्रामीणों के बीच पूर्व में हुई वार्ता के बाद दुकान को करीब पचास मीटर जंगल की ओर शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन हुड़दंगियों ने अपनी गुंडागर्दी बंद नहीं की। जिस पर महिलाएं फिर से आग बबूला हो गईं।