
बीकानेर. नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्रों के अभ्यर्थियों की पात्रता का जांच शनिवार से प्रारंभ हो गया है। यह कार्य 3 दिसंबर तक पूर्ण होगा। नगर निगम की ओर से अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच के लिए कुल 11 दलों का गठन किया गया है। ये दल निगम में स्वीकृत कुल 1037 पदों के लिए प्राप्त हुए 13722 आवेदन पत्रों की जांच कर रहे है। अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच के लिए निगम में शनिवार को राजकीय अवकाश पर कार्यालय खुले व अधिकारी कर्मचारी पात्रता की जांच के कार्य में जुटे रहे। भर्ती प्रक्रिया की कार्यवाही के पर्यवेक्षण के लिए सरकार की ओर से नियुक्त अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर रमेश देव नगर निगम पहुंचे और दलों की ओर से की जा रही पात्रता की जांच के कार्य का पर्यवेक्षण कर जानकारी ली। इस दौरान निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा मौजूद रहे।
यहां इतने आवेदन पत्र
जिले की चार नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए स्वीकृत पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। नगर निगम में स्वीकृत 1037 पदों के लिए कुल 13722 आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे गए है। वहीं नगर पालिका देशनोक में स्वीकृत 46 पदों के लिए कुल 1068 आवेदन, नगर पालिका नोखा में स्वीकृत 102 पदों के लिए 1063 आवेदन पत्र और नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में 247 स्वीकृत पदों के लिए 1819 ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हुए है।
11 दल, 33 अधिकारी-कर्मचारी कर रहे पात्रता की जांच
सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदकों की ओर से भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्रों में संलग्न किए अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है। प्रत्येक दल में एक अधिकारी को दल प्रभारी बनाया गया है। वहीं दो-दो कर्मचारी और शामिल किए गए है। कुल 33 अधिकारी-कर्मचारी 13722 आवेदन पत्रों की पात्रता की जांच कर रहे है।
अपलोड नहीं हो पा रहे अनुभव प्रमाण पत्र
सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर आवेदक की ओर से रखी गई त्रुटि में संशोधन की प्रक्रिया भी चल रही है। यह प्रक्रिया 5 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान आवेदक त्रुटि सुधार कर सकते है। सफाई कर्मचारी नेता ओम प्रकाश लोहिया ने बताया कि बीकानेर नगर निगम की ओर से सैकड़ों आवेदकों को अनुभव प्रमाण पत्र जारी कर रखे है। पोर्टल खुल नहीं रहा है। अनुभव प्रमाण पत्र अपलोड नहीं हो पा रहे है। इसका नुकसान शहर के आवेदकों को हो रहा है। अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच प्रारंभ हो चुकी है। अनुभव प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न नहीं होने से उनको नुकसान हो सकता है।
Published on:
30 Nov 2024 11:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
