
आग में जले 15 लाख के नोट, 18 लाख रुपए के गहने
कोलायत तहसील के खेतोलाई ङ्क्षशभु की रोही में बनी ढाणी में आग लगने से नोट और गहने जल गए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग पर काबू पाने पर पेटी को खोला गया तो उसमें 15 लाख रुपए के नोटों के अधजले बंडल मिले।
पुलिस के अनुसार हड़मान सिंह राजपूत ढाणी बनाकर परिवार के साथ रह रहा है। वह खाना-खाकर परिवार के साथ बाहर खुले में सो रहा था। देररात को अचानक ढाणी में आग लग गई। झोपड़ से आग की लपटें निकलती देख परिवार के लोग दौड़े। उन्होंने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हुए है। आशंका है कि ढाणी में चूल्हे पर खाना गया था। रात को तेज हवा के कारण चूल्हे की ङ्क्षचगारी से ढाणी में आग लगी हो सकती है।
यह हुआ नुकसान
हादसे का पता चलने पर कोलायत पुलिस एवं कोलायत नायब तहसीलदार मोहरङ्क्षसह मीणा व पटवारी रामलाल बारुपाल, शिवसिंह भाटी मौके पर पहुंचे। पटवारी रामलाल बारुपाल ने पीडि़त परिवार से आग से हुए नुकसान का जायका लेकर रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट बताया है कि आग से पांच छप्परनुमा झोपड़े, तीन लाख का घरेलू सामान, 15 लाख रुपए नकद, 18 लाख के सोने-चांदी के जेवर, चार लाख का अनाज, बाजरी, मैथी, जीरा, सरसों, गेहूं, मूंगफली, चना व ग्वार और एक लाख की मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई।
पांच दिन पहले ही लाया था रुपए
पीडि़त हड़मानसिंह पांच दिन पहले ही व्यापारी से जीरा-ईसबगोल की फसल बेचकर 15 लाख रुपए लेकर आया था। रुपए के बंडल लोहे की पेटी में रखे हुए थे। आग से रुपयों के कई बंडल पूरे और कई आधे जल गए। पीडि़त परिवार हादसे के बाद से सदमे में है।
Published on:
11 Jun 2022 01:13 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
