10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुनीता चौधरी होंगी अब बीकानेर एडीएम सिटी

ras officers transfer- राज्य सरकार ने बुधवार देर रात 156 राजस्थान प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण किए है। इसमें बीकानेर के सात अधिकारियों को बदला गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
35 ras transfer in rajasthan

35 आरएएस अफसरों के तबादले

बीकानेर. राज्य सरकार ने बुधवार देर रात 156 राजस्थान प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण किए है। इसमें बीकानेर के सात अधिकारियों को बदला गया है। यूआइटी सचिव सुनीता चौधरी को बीकानेर के अति.जिला कलक्टर एवं अति. जिला मजिस्ट्रेट(शहर) के पद पर लगाया गया है। इस पद पर कार्यरत शैलेन्द्र देवड़ा का तबादला उपायुक्त(करापवंचन) वाणिज्यिक कर विभाग जयपुर किया गया है। मेघराज मीणा को यूआइटी सचिव लगाया गया है।

रामरतन सौकरिया राजस्व अपील अधिकारी,आईजीएनपी के उपायुक्त राजपाल सिंह का यादव का तबादला अति.निदेशक(प्र) सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा अति. निदेशक प्रशासन एचपीएम रीपा विजयपाल सिंह तृतीय का तबादला रजिस्ट्रार कृषि विवि जोधपुर के पद पर किया गया है। लूणकरणसर एसडीएम इन्द्राज सिंह को राजगढ़(चुरू) एसडीएम लगाया गया है।