23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : बीकानेर से लापता बालक टे्रन में साधुओं के पास मिला, बालक से करवा रहे थे ऐसा काम

शहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए १३ वर्षीय बालक के साथ साधुओं को यात्रियों ने सूडसर स्टेशन पर पकड़ लिया गया।

2 min read
Google source verification
Monk

Monk

बीकानेर/सूडसर. शहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए १३ वर्षीय बालक के साथ साधुओं को यात्रियों ने सूडसर स्टेशन पर पकड़ लिया गया। बाद में साधुओं की धुनाई कर दी और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने साधुओं से बालक को दस्तयाब कर लिया।
वहीं ट्रेन में सवार सभी १७ साधुओं को बीकानेर ले आई। जानकारी के अनुसार बीकानेर से शाम को हिसार जा रही पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों ने एक बालक को भीख मांगते देखा। उसी ट्रेन में कुछ साधु भी सवार थे।

शक होने पर यात्रियों ने बालक पूछताछ की तो उसने खुद को बीकानेर के चौखूंटी क्षेत्र का रहने वाला बताया। उसने बताया कि उसे साधु बीकानेर से लेकर आए हैं। बाद में यात्रियों ने साधुओं से बालक के बारे में पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। यात्रियों ने ट्रेन में ही साधुओं की जमकर धुनाई की। तब उन्होंने एक साथी के साथ बालक के होने की बात स्वीकार की। सूडसर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने गाड़ी रुकवा ली और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने सैरुणा थाना और जीआरपी पुलिस को इसकी जानकारी दी।

बुजुर्गों ने संभाली स्थिति
घटना रात करीब साढ़े सात बजे की है। वारदात की सूचना देने के कुछ देर बाद ही सैरुणा पुलिस सूडसर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई, लेकिन जीआरपी पुलिस करीब तीन घंटे बाद पहुंची। तब तक वहां तमाशबीनों की भीड़ लगी रही। एकबारगी स्थिति अनियंत्रित हो गई, लेकिन बुजुर्ग ग्रामीणों ने समझाइश कर स्थिति को संभाल लिया।

फिर जीआरपी के हवाले
सैरुणा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बालक को अपने कब्जे में लिया तथा साधुओं से पूछताछ की। रात करीब साढ़े दस बजे जीआरपी के पहुंचने पर सैरुणा पुलिस ने बालक और साधुओं को उसके हवाले कर दिया। जीआरपी १७ साधुओं सहित बालक को एक किराए के वाहन से बीकानेर ले आई।