script200 Rupees Will Be Available For Sewing Children's Uniforms | बच्चों की यूनिफॉर्म सिलाई के मिलेंगे 200 रुपए, सीधे खाते में होंगे ट्रांसफर, करना होगा यह... | Patrika News

बच्चों की यूनिफॉर्म सिलाई के मिलेंगे 200 रुपए, सीधे खाते में होंगे ट्रांसफर, करना होगा यह...

locationबीकानेरPublished: Nov 13, 2022 01:53:48 am

Submitted by:

Brijesh Singh

सवाल उठे, तो अब स्कूल शिक्षा परिषद के राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मोहन लाल यादव ने ताजा आदेश में सिलाई की राशि 200 रुपए निर्धारित की है।

बच्चों की यूनिफॉर्म सिलाई के मिलेंगे 200 रुपए, सीधे खाते में होंगे ट्रांसफर, करना होगा यह...
बच्चों की यूनिफॉर्म सिलाई के मिलेंगे 200 रुपए, सीधे खाते में होंगे ट्रांसफर, करना होगा यह...

बीकानेर. राज्य सरकार ने स्कूलों में दी जाने वाली निशुल्क यूनिफॉर्म की सिलाई की राशि में बढ़ोतरी कर दी है। मुख्यमंत्री ने अपनी बजट घोषणा में राज्य के करीब 65 लाख प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूल गणवेश देने की घोषणा की थी। इसके तहत 600 रुपए प्रति छात्र दो स्कूल गणवेश के लिए राशि निर्धारित की गई थी। कपड़े के लिए एक फर्म को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर पर सप्लाई का ठेका दिया गया। इसमें फर्म को कपड़े के लिए 540 रुपए भुगतान करने के बाद सिलाई के केवल 60 रुपए ही बच रहे थे। इस पर सवाल उठे, तो अब स्कूल शिक्षा परिषद के राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मोहन लाल यादव ने ताजा आदेश में सिलाई की राशि 200 रुपए निर्धारित की है। इसके साथ ही उन्होंने सभी संस्था प्रधानों को 20 नवंबर तक विद्यार्थियों के जन आधार को बैंक खाते से लिंक करने के निर्देश दिए हैं।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.