5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्कृष्ट सेवा के लिए बीकानेर में 54  पुलिसकर्मी सम्मानित

पुलिस दिवस: बीकानेर पुलिस लाइन परिसर में हुआ जिला स्तरीय समारोह . चूरू में रेंज स्तरीय समारोह में जिले के 16 अधिकारी व 51 जवान हुए सम्मानित
2 min read
Google source verification
54 policemen honored in Bikaner for outstanding service

उत्कृष्ट सेवा के लिए बीकानेर में 54  पुलिसकर्मी सम्मानित

बीकानेर . पुलिस दिवस पर सोमवार को पुलिस लाइन परिसर बीकानेर में जिला और चूरू में प्रदेश स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस जवानों को उत्तम सेवा चिह्न दिए गए। बीकानेर में जिला स्तरीय समारोह की शुरुआत सुबह सात बजे जवानों ने परेड व सलामी देकर की। समारोह में 54 जवानों को पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने उत्तम सेवा चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में एएसपी ग्रामीण राजकुमार, सीओ सदर भोजराजसिंह, सीओ सिटी सुभाषचन्द्र शर्मा, आरआइ देवकरण सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। वहीं चूरू में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में बीकानेर जिले के १६ पुलिस अधिकारियों को सर्वोत्तम, ५१ जवानों को
अतिउत्तम सेवा चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

बीकानेर में इन्हें मिला उत्तम सेवा चिन्ह

हैडकांस्टेबल सुमन यादव, रितेश कुमार, अग्रेन्द्र कुमार, कांस्टेबल, अन्नाराम, संजय कुमार, सुरजीत सिंह, कृष्ण कुमार, मनीष कुमार, बाबूलाल, धारासिंह, दीप कुमार, महेन्द्र कुमार, पूनमचंद, मुरारीलाल, प्रेमचंद, अम्मेदाराम, हनुमान प्रसाद, सुखदर्शन, विजयप्रकाश, दीनदयाल, बलवीरसिंह, राकेश कुमार, रामनिवास, ममता, अक्षय कुमार, देवीलाल, रामनिवास, हरलाल, पवनकुमार, दिलीप कुमार, मुन्नीराम, निर्मला, ओमप्रकाश, विरेन्द्रसिंह, कपिल कुमार, आशीष स्वामी, विजय कुमार, लखविन्द्रसिंह, भगवानाराम, अशोक यादव, सतीश कुमार, भोजराज, हरिओम प्रकाश, बाबूलाल, जयसिंह, मुकेश कुमार, रामस्वरूप, नंदराम, उमेश कुमारी, सुभाषचन्द्र, मनीषा कुमारी, सरीता, सर्वेश कुमारी को उत्तम सेवा चिन्ह से नवाजा गया।

चूरू में इनका सम्मान

रेंज पुलिस महानिरीक्षक बीएल मीणा ने एसआइ अमरसिंह, शीशराम, एएसआइ आदेश कुमार, ईश्वर सिंह, बीरबलराम, शशि शेखर, अमराराम, गोपाल सिंह, श्रीराम मीणा, रामनिवास, हैड कांस्टेबल तनेराव सिंह, सहीराम, कानदान, मदनगोपाल, कांस्टेबल सुखराम, महिला कांस्टेबल अनिता को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह से नवाजा गया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह को सर्वोत्तम सेवा चिह्न, मांगीलाल विश्नोई व सुरेश मीणा को अति उत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित किया। इसके अलावा ५१ पुलिस जवानों को अत्ति उत्तम सेवा चिह्न दिए गए।

नंदकिशोर को पाली में अति उत्तम सेवा चिह्न

रासीसर गांव के निवासी नंदकिशोर राजपुरोहित को जोधपुर रेंज के आइजी सुनील मित्तल ने पाली में आयोजित कार्यक्रम में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए अति उत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित किया। रासीसर के मूल निवासी नंदकिशोर वर्तमान में पाली जिले के रोहट थाना में कांस्टेबल (चालक) के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग