5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटाखों से झुलसे 60 से अधिक

bikaner news- दीपावली पर हुई आतिशबाजी के दौरान झुलसने से 60 से अधिक लोग घायल हो गए। पीबीएम पहुंचे इन ६० घायलों का उपचार किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
60 people burnt with firecrackers in bikaner

पटाखों से झुलसे 60 से अधिक

बीकानेर. दीपावली पर हुई आतिशबाजी के दौरान झुलसने से 60 से अधिक लोग घायल हो गए। पीबीएम पहुंचे इन 60 घायलों का उपचार किया गया। झुलसने वालों में बच्चे व युवा अधिक है। पटाखों के कारण झुलसी एक बालिका को उपचार के लिए पीबीएम में भर्ती किया गया। वहीं दीपावली पर पीबीएम अस्पताल में चौबीस घंटे आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रही।

मारवाड़ जन सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास के नेतृत्व में समिति के सदस्यों की ओर से दीपावली पर चौबीसों घंटे सेवाएं दी गई व झुलस कर पहुंचने वालों की उपचार के दौरान मदद की गई।

पटाखों से ट्रेलर में लगी आग

महाजन में रविवार रात को घर के आगे खडे़ एक ट्रुेलर में पटाखों के कारण आग लग गई। आग से ट्रेलर धू-धू कर ट्रेलर जल गया। वार्ड संख्या दस में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग यहां एकत्रित हो गए व आग को बुझाने का प्रयास करने लगे।

आग से ट्रेलर का केबिन जल गया व ट्रेलर को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि दीपावली पर हो रही आतिशबाजी के दौरान पटाखे की चिंगारी से ट्रेलर में आग लगी।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग