
मूंगफली से भरा ट्रक पलटा, लगा जाम
बज्जू(बीकानेर). बज्जू-बीकानेर सड़क मार्ग पर मूंगफली से भरा ट्रक पलटने से सड़क के दोनो तरफ़ लंबा जाम लग गया। जिससे सैकड़ो ग्रामीण सहित बज्जू जाने वाले नियमित विद्यार्थी व सरकारी कर्मचारी जाम में फंस गए। जानकारी के अनुसार बज्जू-बीकानेर सड़क मार्ग पर देर रात एक मूंगफली से भरा ट्रक अचानक सड़क पर पलट गया जिसके चलते सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। ट्रक पलटने से सड़क के दोनों और करीब दो किमी लंबा जाम लग गया।
Published on:
01 Mar 2019 11:24 am
