5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में हुआ ये भयानक हादसा जिसमे गयी एक युवक की जान

एक पिकअप के पलटने से एक युवक की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
accident

road accident 2 death in hoshangabad madhya pradesh

लूणकरनसर. कालू थाना क्षेत्र के गारबदेसर व कुबिया गांव के बीच शुक्रवार शाम एक पिकअप के पलटने से एक युवक की मौत हो गई। कालू थाने के एएसआई गिरधारी लाल ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे गारबदेसर व कुबिया गांव के बीच पिकअप पलटने से कालू निवासी राजूराम (२८) पुत्र मालाराम जाट की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के वक्त पिकअप में दो-तीन छटासर गांव के युवक भी शामिल बताए जा रहे है लेकिन घटनास्थल पर ये लोग मौके पर नहीं मिले। दुर्घटना के बाद मृतक के ननिहाल कुबिया से परिजन पहुंच गए। देर शाम तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।

संदिग्धावस्था में मौत
महाजन. जैतपुर गांव के एक युवक का शव पल्लू के पास गुलाबगढ़ में संदिग्ध हालत में एक लोडिंग टैम्पो में मिला है। पल्लू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार जैतपुर निवासी जीतदास पुत्र छगनदास फिलहाल पल्लू में रहता था। वह लूणकरनसर के मलकीसर निवासी अमीलाल पुत्र हंसगर के साथ एक लोडिंग टैम्पो किराए पर लेकर कुल्फी बेचने का काम करता था।

शुक्रवार सुबह गुलाबगढ़ के पास सड़क किनारे खड़े लोडिंग टैम्पो में जीतदास मृत मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पल्लू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टैम्पों चालक अमीलाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की। चालक के अनुसार रावतसर से वापस आते समय बरमसर के पास एक ट्रोले ने ओवरटेक करते समय कंडक्टर साइड में बैठे जीतदास को चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई भगवानदास की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


बस की टक्कर से बाइक सवार घायल
नोखा. कस्बे के भूतड़ा कोल्हू के पास शुक्रवार को एक निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, वहां पर उसकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे बीकानेर पीबीएम अस्पताल में रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब ८ बजे करीब ५० वर्षीय हीरालाल सुथार बाइक से जा रहे थे। अचानक निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वे घायल हो गए। इस मामले में थाने में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

महिला घायल
जसरासर. कातर क्षेत्र के गांव जोगलसर की महिला शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल हो गई। उसका इलाज नागौर में चल रहा है। जोगलसर के भैराराम मेघवाल ने बताया कि उसके छोटे भाई पांचूराम मेघवाल की पत्नी शान्ति देवी खेत से घर आ रही थी।

नमबासर व जोगलसर के बीच पीछे से आ रही बाइक के चालक ने टक्कर मार दी। उसे प्राथमिक इलाज के बाद नागौर राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चालक घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे लिया है। देर शाम तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।