5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक की विभिन्न शाखाओं से नकली सोना करवाया अप्रूव और फिर

आइसीआइसीआइ बैंक की विभिन्न शाखाओं में नकली सोना अप्रूव करवाकर एक करोड़ २७ लाख का गबन करने वाले शातिर को बीछवाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
Google source verification
accused arrested

accused arrested

बीकानेर. आइसीआइसीआइ बैंक की विभिन्न शाखाओं में नकली सोना अप्रूव करवाकर एक करोड़ २७ लाख का गबन करने वाले शातिर को बीछवाल पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।

एएसआई गुमानाराम ने बताया कि रानीबाजार स्थित खारिया कुआं निवासी नरेश (३६) पुत्र चिरंजीलाल सोनी को बुधवार देररात को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आइसीआइसीआइ बैंक की विभिन्न शाखाओं में नकली सोना अप्रूव करवाकर एक करोड़ २७ लाख के गबन करने के आरोप में नरेश के खिलाफ बीछवाल थाने में मामला दर्ज करावाया गया। यह मामला वेटरनरी शाखा के मैनेजर रामप्रताप ने दर्ज कराया था।

दिल्ली, गुजरात में बिताया समय
बीछवाल थाने में मामला दर्ज होने के बाद आरोपित नरेश फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए एएसआइ गुमानाराम के नेतृत्व में सिपाही ओमसिंह, हनुमानाराम व सीआइयू के सिपाह रामस्वरूप शर्मा की टीम गठित की गई। एएसआइ ने बताया कि आरोपित ने फरारी का अधिकतर समय दिल्ली व गुजरात में बताया। अभी १५-२० दिन पहले ही वह बीकानेर आया। वह यहां खरनाड़ा हनुमान मंदिर के पीछे किराए का मकान लेकर रहने लगा। इस बारे में पता चलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


फायरिंग के दो आरोपित गिरफ्तार
बीकानेर. सप्ताहभर पहले कसाइयों की बारी में हुई फायरिंग के मामले में कोटगेट पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।
इन्हें गुरुवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। एसएचओ अरविंद भारद्वाज ने बताया कि कसाइयों की बारी में बीते मंगलवार को फायरिंग हुई थी, जिसमें अब्दुल कयूम की जांघ में गोली लगी थी।

इस मामले में बुधवार रात को जांच अधिकारी एएसआई ताराचंद ने श्रीगंगानगर रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के पास से बजरंग धोरा निवासी गजेन्द्र पुत्र कालूराम जाट एवं धोबीतलाई निवासी सिकंदर पुत्र फारुख अली को गिरफ्तार किया। गुरुवार को दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है।

मुख्य आरोपित साजिद भुट्टा की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि फायरिंग में घायल अब्दुल कयूम के पर्चा बयान पर कोटगेट थाने में साजिद, माजिद, सिकन्दर व तीन चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग