
शहर के इन सरकारी कॉलेजों में इतने प्रतिशत छात्रों को मिलेगा एमबीसी के तहत प्रवेश
निखिल स्वामी
बीकानेर. इस बार कॉलेजों में एसबीसी के छात्रों को एमबीसी कोटे में प्रवेश लेना होगा। कॉलेज आयुक्तालय ने प्रवेश के तहत स्पेशल बैकवर्ड क्लास (विशेष पिछड़ा वर्ग) की जगह अब मोर बैकवर्ड क्लास (एमबीसी) का ऑप्शन दिया है।
इसके लिए एक प्रतिशत सीटें एमबीसी के छात्रों को दी जाएंगी। एसबीसी की पांच जातियों को एमबीसी में शामिल किया गया है। इनमें राइका, रेबारी, गाडि़या लोहार, गुर्जर तथा बंजारा हैं। बीकानेर के दो बड़े सरकारी कॉलेजों में ३८ छात्रों को एमबीसी के तहत प्रवेश मिलेगा। इनमें डूंगर कॉलेज में ३० तथा एमएस कॉलेज में आठ सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। जानकारों ने बताया कि आरक्षण का मामला अभी कोर्ट में है। एसबीसी से एमबीसी करने के लिए सरकार आरक्षण के मामले को शांत करना चाहती है।
ओबीसी सर्टिफिकेट लगा सकेंगे
एमबीसी कोटे में प्रवेश लेने के लिए छात्रों को ओबीसी का सर्टिफिकेट लगाना होगा। इसमें जाति का उल्लेख होता है। छात्रों को प्रवेश के लिए एक जून, २०१५ के बाद का सर्टिफिकेट ही मान्य होगा। तीन साल का ओबीसी सर्टिफिकेट लगाने से छात्रों को तीन साल तक फायदा मिलेगा। आमतौर पर ओबीसी सर्टिफिकेट एक साल तक मान्य होता है, लेकिन छात्रों के लिए तीन साल तक यह मान्य होगा।
एसबीसी की जगह
एसबीसी की जगह एमबीसी कोटे में प्रवेश होंगे। इसमें एक प्रतिशत सीटों पर इस कोटे से छात्रों को प्रवेश मिलेगा। एमबीसी में करीब पांच जातियों को शामिल किया गया है।
सतीश कौशिक, नोडल अधिकारी, राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर
इन सीटों पर मिलेगा प्रवेश
राजकीय डूंगर महाविद्यालय
प्रथम वर्ष में कुल सीटें : ३१००
कॉमर्स : ६४० सीटों में से ६ पर
साइंस : ७६० सीटों में ७ पर
आट्र्स : १७६० सीटों में १७ पर
एमएस कन्या महाविद्यालय
प्रथम वर्ष में कुल सीट : १०९०
आटर््स : ७२० सीटों में ६ सीटों पर
कॉमर्स : १६० सीटों में एक पर
साइंस : २१० सीटों में एक पर
Published on:
12 Jun 2018 08:31 am
