11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धुरविरोधी फिर आमने-सामने, अर्जुन के हाथ में भाटी की वापसी

भाजपा ने कमेटी का गठन कर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को संयोजक बनाया है। इसके बाद पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी की पार्टी में घर वापसी की राह आसान नहीं रही है।
2 min read
Google source verification
धुरविरोधी फिर आमने-सामने, अर्जुन के हाथ में भाटी की वापसी

धुरविरोधी फिर आमने-सामने, अर्जुन के हाथ में भाटी की वापसी

बीकानेर. भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले अपना दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। चुनाव तक बड़े स्तर पर पार्टी से बाहर गए नेताओं की वापसी, अन्य दलों के नेताओं और सेलिब्रिटीज को भाजपा की सदस्यता का सिलसिला चलेगा। इसके लिए भाजपा ने कमेटी का गठन कर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को संयोजक बनाया है। इसके बाद पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी की पार्टी में घर वापसी की राह आसान नहीं रही है। उन्होंने मेघवाल को पार्टी का लोकसभा प्रत्याशी बनाने के विरोध में ही पार्टी छोड़ी थी।

पार्टी की सदस्यता देने के निर्णय के लिए गठित कमेटी के संयोजक केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी कमेटी में उनके साथ हैं। एक और सदस्य को भी शामिल किया जा सकता है। पार्टी की सदस्यता के इच्छुक नेता जिस जिले से होंगे, उसके संभाग प्रभारी को निर्णय करते समय साथ रखा जाएगा। कमेटी अपनी अनुशंसा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को भेजेगी। इसके बाद संबंधित को पार्टी में शामिल करने का अंतिम निर्णय किया जाएगा।

अभी 25 की सूची प्रदेश संगठन के पास

कमेटी के कार्य करने की प्रक्रिया के बारे में पूछने पर संयोजक मेघवाल ने बताया कि अभी प्रदेश कमेटी के पास करीब 25 लोगों की सूची है, जिन्होंने संगठन में शामिल होने की इच्छा जताई है। यह सूची मिलने पर कमेटी इसका परीक्षण करेगी। इसी के साथ कई दूसरे नेता भी पार्टी में शामिल होने के लिए दूरभाष पर सम्पर्क कर रहे हैं। जो कमेटी के समक्ष इच्छा जताएगा अथवा प्रदेश भाजपा के पास पहुंचेगा, उसका मामला कमेटी के पास आ जाएगा। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के धुर विरोधी पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी की भाजपा में वापसी अब कठिन हो गई है। भाटी ने पिछले लोकसभा चुनाव में अर्जुनराम को बीकानेर से प्रत्याशी बनाने पर विरोध करते हुए पार्टी छोड़ दी थी।

बीकानेर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...