6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की पहली सूची में अर्जुन मेघवाल का नाम, बीकानेर से ही लड़ेंगे चुनाव

अर्जुन मेघवाल पर फिर जताया भरोसा
less than 1 minute read
Google source verification
Arjunram Meghwal to be BJP candidate from Bikaner

भाजपा की पहली सूची में अर्जुन मेघवाल का नाम, बीकानेर से ही लड़ेंगे चुनाव

बीकानेर.भारी विरोध के बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने बीकानेर के वर्तमान सांसद अर्जुन राम मेघवाल को तीसरी बार प्रत्याशी घोषित कर भरोसा जताया है। मेघवाल के लिए होली की खुशी इससे बड़ी नहीं हो सकती। वे बीकानेर से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। हालांकि मेघवाल के स्थान पर दूसरे प्रत्याशी को टिकट दिए जाने को लेकर पिछले काफी दिनों से राजनीतिक घमासान चल रहा था। भाजपा के कद्दावर नेता देवी सिंह भाटी ने तो भाजपा को अपना इस्तीफा तक भेज दिया था। भाटी का आरोप था कि अर्जुन राम मेघवाल के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को टिकट दिया जाना चाहिए।

खुशियों का माहौल
बीकानेर लोकसभा सीट से अर्जुन राम मेघवाल को टिकट मिलने की सूचना के बाद भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी छा गई। बीकानेर स्थित सांसद सेवा केन्द्र में स्वयं अर्जुन राम मेघवाल ने लोगों को बधाई दी। उन्होंने राजस्थान पत्रिका से खास बातचीत में कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताकर स्थानीय जनता के मन की बात को समझा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बीकानेर की जनता एक बार फिर नया इतिहास रचकर भाजपा को जिताएगी।

कहां किसे मिली टिकट
प्रदेश के श्रीगंगानगर से निहालचंद मेघवाल, बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल, झुंझुनूं से नरेन्द्र खींची, सीकर से सुमेधानंद सरस्वती, जयपुर ग्रामीण राज्यवर्धन ङ्क्षसह राठौड़, जयपुर रामचरण वोहरा, टोंक सवाई माधोपुर से सुखबीर सिंह, अजमेर से भागीरथ चौधरी, पाली के पीपी चौधरी, जोधपुर से गजेन्द्र सिंह शेखावत, जालौर से देवजी मनसिंग्राम पटेल, उदयपुर से अर्जुन लाल मीणा, चित्तौडग़ढ़ से सीपी जोशी, भीलवाड़ा से सुभाष चन्द्र बाहेरिया, कोटा से ओम बिड़ला तथा झालावाड़ बारां से दुष्यंत सिंह को टिकट देकर प्रत्याशी घोषित किया है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग