7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
Play video

VIDEO : सेना भर्ती रैली 24 से, अंतिम तिथि से पहले जल्द करें आवेदन

बीकानेर में 24 अगस्त से 2 सितम्बर 2018 तक बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों की सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
Google source verification

बीकानेर. बीकानेर में 24 अगस्त से 2 सितम्बर 2018 तक बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों की सेना भर्ती रैली आयोजित
की जाएगी। सेना भर्ती रैली की तैयारियों के सम्बन्ध में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन यशवंत भाकर की अध्यक्षता में बैठक हुई। स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के स्टेडियम में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

 

 

सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनंू के भर्ती निदेशक कर्नल संदीप भारद्वाज ने बताया कि सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त है। भर्ती रैली के तहत सबसे पहले अभ्यर्थियों की दौड़ आयोजित होगी। इसमें चयनितों का फिटनेस टेस्ट व दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अगले दिन मेडिकल टेस्ट होगा। 28 अक्टूबर को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़