5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेना में भर्ती के लिए आज दौड़ेंगे बीकानेर के युवा

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में चल रही सेना भर्ती रैली में रविवार को कुल 5 हजार 413 युवा ने दौड़ के लिए पंजीकरण करवाया।
2 min read
Google source verification
Army recruitment rally

Army recruitment rally

बीकानेर. स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में चल रही सेना भर्ती रैली में रविवार को कुल 5 हजार 413 युवा ने दौड़ के लिए पंजीकरण करवाया। इनमें से 3 हजार 936 ने दौड़ लगाई। भर्ती कार्यालय झुंझुनूं के निदेशक संदीप भारद्वाज ने बताया कि रविवार को दौड़ में श्रीगंगानगर जिले की तहसील श्रीकरणपुर,

श्रीगंगानगर, पदमपुर, सादुलशहर, रायसिंह नगर, अनूपगढ़, घड़साना, श्रीविजयनगर, सूरतगढ़ तथा हनुमानगढ़ जिले के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। दौड़ और मेडिकल में 448 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इससे पहले शनिवार को हुई दौड़ के 320 प्रतिभागी का मेडिकल पूर्ण किया गया। सोमवार को बीकानेर जिले की तहसील खाजूवाला, बीकानेर, कोलायत, पूगल और लूणकरनसर के 5 हजार 302 प्रतिभागी दौड़ में शामिल होंगे।

नाले की सुधरे दशा, नहीं तो सीएम से करेंगे शिकायत

बीकानेर. नगर निगम में आमजन की सुनवाई नहीं होना आम बात है। अब निगम प्रशासन की कार्यशैली से असंतुष्ट उप
महापौर ने ही कार्य नहीं होने पर नाराजगी जताई है। नाराज उप महापौर अशोक आचार्य ने नाले की समस्या का समाधान नहीं पर अब बीकानेर यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात कर यह समस्या रखने की बात कही है। आचार्य ने एक बयान जारी कर कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी निगम में सुनावाई नहीं हो रही है। अब वे मुख्यमंत्री के समक्ष यह समस्या रखेंगे।

उन्होंने निगम प्रशासन पर आरोप लगाया कि जिला कलक्टर की ओर से नाले में लगे विद्युत पोल, बिजली के तार, झाड़-झंखाड़ हटाने, सफाई करवाने व नाले की मरम्मत के लिए आदेश पर निगम प्रशासन ने एक माह बाद भी गौर नहीं किया है। आचार्य ने कहा कि निगम की कार्यशैली से लोगों में रोष बढ़ रहा है।

आदेश के बाद भी सुधार नहीं
उप महापौर नत्थूसर गेट क्षेत्र से सुजानदेसर की ओर जा रहे नाले की दशा सुधारने के लिए जिला प्रशासन, निगम प्रशासन से कई बार आग्रह कर चुके हैं, लेकिन नाले की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उप महापौर के अनुसार कलक्टर ने इस कार्य को प्राथमिकता देने के आदेश दिए थे, लेकिन निगम प्रशासन इस मामले में हठधर्मिता अपनाए हुए है। उन्होंने बताया कि नाले की दशा सुधारने के लिए जल्द कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे क्षेत्र के लोगों के साथ गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री को इस मामले से अवगत करवाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग