हम आश्रम के मुख्य द्वार पर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। हमने दरवाजा खटखटाया तो अन्दर से एक सेवादार आया। हमने आश्रम में प्रवेश की अनुमति मांगी तो उसने मना कर दिया। कहा, आश्रम के पदाधिकारियों की अनुमति के बिना यहां कोई अन्दर नहीं आ सकता। उससे यहां सुबह-शाम भजन-कीर्तन होने के बारे में पूछा तो हां में जवाब दिया। हालांकि आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ साल पहले तक यहां सेवादारों की भीड़ रहती थी। महिला और पुरुष सेवादार यहां सुबह से ही पहुंचने शुरू हो जाते थे, लेकिन आसाराम के जेल में बंद होने से यहां सन्नाटा ही रहता है।