बीकानेर . विशेष पूर्व मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत शिक्षण सत्र 2018-19 में अनुसूचित जाति-जनजाति व विशेष अति पिछड़ा वर्ग के एक हजार 500 छात्र-छात्राओं को राज्य के निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में नि:शुल्क प्रवेश दिलाया जाएगा। इन प्रवेशित बच्चों का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। इसमें आवास, भोजन, फ ीस, बिस्तर, पुस्तकें व पोशाक तक का खर्च शामिल है।