23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
आवरलोड वाहन की चपेट में आया युवक,देखे वीडियो…
Play video
Hindi News / Rajasthan / Bikaner / Videos / आवरलोड वाहन की चपेट में आया युवक,देखे वीडियो…

आवरलोड वाहन की चपेट में आया युवक,देखे वीडियो…

क्षेत्र में आेवरलोड पिकअप व ट्रैक्टर-ट्रॉली से कई बार हादसे हो चुके है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 26 Apr 2018, 9:19 AM IST

खाजूवाला. क्षेत्र में आेवरलोड पिकअप व ट्रैक्टर-ट्रॉली से कई बार हादसे हो चुके है। बुधवार को भी एक हादसे में युवक चोटिल हुआ है। क्षेत्र में बिना रोकटोक आेवरलोड वाहन दौड़ते नजर आते हैं। इन वाहन चालकों को ना तो पुलिस का भय है और ना ही प्रशासन का डर है।

 

 

इससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये आेवरलोड वाहन सड़क से नीचे उतरने से भी कतराते है। एक हादसा बुधवार को चक 3 पावली के पास हुआ। यहां मोटरसाइकिल सवार ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॅाली की चपेट में आने से घायल हो गया। इस सम्बन्ध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं है।

 

 

 

ट्रेलर चोर गिरफ्तार
बीकानेर/श्रीकोलायत. टे्रलर चोरी के मामले में श्रीकोलायत पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर टेलर जब्त किया है। पुलिस के अनुसार टेलर चोरी मामले में संलिप्त नोखा तहसील के पांचू निवासी ओमप्रकाश पुत्र मांगीलाल मेघवाल को जोधपुर जिले के बाप से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से ट्रेलर भी जब्त किया है।

 

 

आरोपित को गुरुवार को न्यायालय मे पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि सोमवार को श्रीकोलायत के मढ़ गांव के पास सफेद मिट्टी से भरा टेलर खड़ा कर चालक अपने घर भोजन करने जाने और वापस आने पर ट्रेलर के गुम होने का मामला मंगलवार को ही थाने में टे्रलर मालिक द्वारा दर्ज करवाया गया।

 

 

मृतक आश्रितों को मिले सहायता राशि
श्रीडूंगरगढ़. यहां बिग्गा गांव के पास कुछ दिनों पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में मृतक आश्रितों को सहायता राशि दिलवाने की मांग आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति ने मुख्यमंत्री से की है।
सेवा समिति के मदन सोनी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि पांच दिन पूर्व बिग्गा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर अज्ञात वाहन ने मिनी बस को टक्कर मार दी।

 

 

इससे बस में सवार पांच जनों की मृत्यु हो गई। कुछ लोग अब भी बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती है। इन मृतकों के परिजनों एवं घायलों को किसी प्रकार की सहायता राशि आज तक नहीं मिली है। इन परिवारों को तुरन्त प्रभाव से सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाए ताकि उनको आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़े।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़