
रोड दुर्घटना
दंतौर/गजनेर. जिले में बुधवार को दो अलग-अलग हादसे में दो जनों की मौत हो गई ।घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
श्रीकोलायत के गजनेर थाना क्षेत्र में राजमार्ग-15 पर गुरुकृपा ढाबे के पास एक ट्रक के नीचे आने से खलासी की मौत हो गई। गजनेर एसएचओ वेदपाल शिवरान ने बताया कि पंजाब नम्बर के ट्रेलर में नमक व कोयला भरा हुआ था। चालक ने रात को ट्रेलर को टायर रिपेयरिंग की दुकान के पास खड़ा किया था। रात को ट्रेलर चालक सोमासिंह एवं खलासी मंगल खाना खाने के बाद सोने चले गए।
खलासी मंगल सिंह ट्रक के पीछे चारपाई पर सो गया। सुबह करीब साढ़े चार बजे टायर रिपेयरिंग वाले दुकारदार ने दुकान के आगे से ट्रेलर को हटाने को कहा तो चालक सोमासिंह ट्रेलर को मालूम नहीं था कि खलासी पीछे ही सोया हुआ है। उसने ट्रेलर हटाया तो ट्रेलर चारपाई पर सो रहे खलासी को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
डिग्गी में जा गिरा
दंंतौर-खाजूवाला सड़क पर बुधवार दोपहर अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हैड कांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि 114 आरडी नहर के पास खाजूवाला की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार के डिवाइडर से टकरा कर गिरने की सूचना मिली। थानाप्रभारी महेश कुमार शिला मौके पर पहुंचे। मोटरसाइकिल सवार 16
बीएलडी निवासी गोरधनराम पुत्र बुधराम उछलकर दूर खाले की डिग्गी में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के साथ युवक को बाहर निकाला।
इलाज के दौरान बंदी की मौत
बीकानेर . बीकानेर केन्द्रीय कारागार में सजायाफ्ता बंदी की बुधवार को पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। कार्यवाहक जेलर बंशीलाल स्वामी ने बताया कि झुंझुनूं जिला निवासी हवासिंह पुत्र जैसाराम बीकानेर केन्द्रीय कारागार में ३७६ के मामले में सजायाफ्ता था।
वह काफी समय से बीमार था। बुधवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे चालानी गार्ड की सुरक्षा में पीबीएम अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पीबीएम के मुर्दाघर में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Updated on:
26 Apr 2018 07:58 am
Published on:
26 Apr 2018 09:13 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
