16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच फायर स्टेशन से बुलाई 20 दमकल, नौ घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

गोविंदपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया में बुधवार अल सुबह भीषण आग लग गई।

2 min read
Google source verification
 fire

Fire

भोपाल. गोविंदपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया में बुधवार अल सुबह भीषण आग लग गई। आग से नूपुर वुड ट्रैडर्स का प्लायबोर्ड गोदाम जलकर खाक हो गया। आग पर काबू पाने के लिए पांच फायर स्टेशन से 20 दमकल बुलाई गईं। सुबह 10 बजे तक 18 दमकल ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन दमकल जाने के कुछ देर बाद ही फिर से गोदाम में आग भड़कने लगी। आग की लपटें उठते दिख दोबारा दो दमकल बुलाई, तब कही दोहपर 2.30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

आग के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। गोदाम मालिक के मुताबिक आग से काफी नुकसान हुआ है। गोविंदपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया में प्लाट नंबर 126 में भारतीय उद्योग नाम से एक फैक्ट्री का संचालन होता है। प्लाट मोहम्मद हनीफ के नाम से रजिस्टर्ड है। प्लांट में दो हजार स्क्वायर फीट जगह पर बना गोदाम एमपी नगर जोन- 02 में नूपुर वुड ट्रैडर्स के नाम से शो-रूम का संचालन करने वाले उमाशंकर सेवदा ने 18 हजार रुपए में किराए पर लिया है। बुधवार सुबह करीब 5 बजे गोदाम से धुए के साथ आग की लपटें उठती दिखाई दीं। रहवासियों ने फायर स्टेशन और पुलिस को सूचना दी।

कुछ देर बात ही दमकल का पहुंचना शुरू हो गया। आग की लपटों को हवा में 15 से 20 फीट ऊपर तक उड़ते देख तत्काल एक के बाद एक पांच फायर स्टेशन से करीब 20 दमकल और पानी के टैंकर बुलाए गए। प्लायबोर्ड गोदाम के मालिक उमाशंकर सेवदा ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए। आग के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। सेवदा का कहना है कि एक चिंगारी ने उनका सब कुछ खाक कर दिया। भीषण आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

सेवादा पिछले छह साल से इस गोदाम का उपयोग कर रहे थे। भारतीय उद्योग फैक्ट्री के अंदर एक हिस्से में प्लायबोर्ड का गोदाम बना है, वहीं दूसरे हिस्से में कबाड़ का काम होता है। यहां पर कबाड़ गोदामों में सस्ते दाम पर खरीदे गए तार के अंदर से कॉपर निकालने के लिए उसे जलाया जाता है। तार को जलाने का काम पहले दिन में होता था, लेकिन जीआइए के कुछ पदाधिकारियों के विरोध के बाद अब ये काम रात को किया जाता है। जीआइए के पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के सीजन में तार जलाने से आग लगने का काफी डर रहता है, इस काम पर रोक लगना चाहिए। जीआइए के पदाधिकारी इस बात की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से करने की बात भी कह रहे हैं।