6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात आठ बजे बाद आबकारी पुलिस का पहरा

रात में शराब बिक्री पर अंकुश, थाना पुलिस भी गश्त पर  
less than 1 minute read
Google source verification
At night liquor sales were curb

रात आठ बजे बाद आबकारी पुलिस का पहरा

बीकानेर. शहर में मंगलवार को रात आठ बजे बाद शराब पर आबकारी पुलिस का पहरा दिखाई दिया। हर रोज देर रात तक शराब बिक्री करने वाले ठेके मंगलवार को आठ बजते ही बंद हो गए। वहीं संबंधित थाना पुलिस और आबकारी विभाग के निरीक्षक अपने अधिकार क्षेत्र में गश्त करते नजर आए। आबकारी विभाग के अधिकारी साढ़े सात बजे ही दुकानें बंद कराने पहुंच गए।

आबकारी व पुलिस चेती, करती रही गश्त
राजस्थान पत्रिका में 'शटर बंद फिर भी जब मन करे खरीदो शराब, कोई समय सीमा नहींÓ खबर प्रकाशित होने के बाद शहर की पुलिस और आबकारी विभाग सचेत हुआ। संबंधित थाना पुलिस और आबकारी विभाग ने रात आठ बजे के साथ ही गश्त करनी शुरू कर दी। आबकारी पुलिस की टीमों ने शराब ठेकों का निरीक्षण किया तो उन्हें शराब की दुकानें बंद मिली। पत्रिका टीम ने मंगलवार को फिर शराब दुकानों की पड़ताल की। पड़ताल के दौरान केईएम रोड, सार्दुलसिंह सर्किल, सैटेलाइट अस्पताल के पास, चुंगी चौकी, सर्वोदय बस्ती सहित विभिन्न स्थानों पर रात आठ बजे ठेके बंद मिले।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग