5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर महाराजा गंगासिंह विवि की अध्यक्ष बनी सीमा राजपुरोहित पर जानलेवा हमला, समर्थकों पर भी किया पथराव

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
ELECTION

ELECTION

बीकानेर ।

राजस्थान में छात्रसंघों के चुनावी परिणाम के बाद बड़ी खबर है। पूरे राजस्थान में घोषित हुए छात्रसंघ चुनावों के परिणाम के बाद बीकानेर में महाराजा गंगासिंह विवि की अध्यक्ष के पर हमले की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रदेश के बीकानेर जिले के महाराजा गंगासिंह विवि की अध्यक्ष बनी सीमा राजपुरोहित पर किसी ने हमला कर दिया है। हमले के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष सीमा बेहोश हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल हमलावर कौन है ये साफ़ नहीं हो पाया है। हमलावर अज्ञात है या विपक्षी दल ये कह पाना अभी मुश्किल है।

बीकानेर महाराजा गंगासिंह विवि की अध्यक्ष बनी सीमा राजपुरोहित पर किसी ने हमला कर दिया। हमले के बाद सीमा राजपुरोहित बेहोश हो गई। इस दौरान वहां मौजूद समर्थकों ने सीमा को अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष के साथ-साथ उनके समर्थको पर भी हमला हुआ है साथ ही उनकी गाडी पर पथराव भी किया है। पथराव के बाद कुछ समर्थकों के हल्की चोटें भी आई साथ ही गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए हैं। पूरे राजस्थान में शांति पूर्ण छात्रसंघ चुनाव परिणाम के बाद ये बीकानेर में हमले के बाद अशांति का महौल है।

बता दें कि राजस्थान विश्वविद्यालय में हुए छात्रसंघ चुनावों का परिणाम पूरे प्रदेश में मंगलवार को घोषित किया गया। जिसमे कई जगह निर्दलीय और कई जगह NSUI और ABVP के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

बीकानेर में चुनाव की मतगणना सुबह ग्यारह बजे से विश्वविद्यालय और कॉलेजों में शुरू हुई जो अभी तक जारी है। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय से निर्दलीय सीमा राजपुरोहित 40 वोटों से जीती। फिलहाल अभी तक जैन पीजी कॉलेज से निर्दलीय गोपी किशन गहलोत 64 मतों से विजयी हुए। गोपी किशन को कुल 166 वोट मिले वही इनके प्रतिद्वंदी राहुल को 102 वोट मिले।

इसके आलावा नेहरू शारदा पीठ कॉलेज से निर्दलीय पेप सिंह राठौड़ 43 मतों से जीते। पेप सिंह को 170 वोट मिले वहीँ इनके प्रतिद्वंदी राकेश सियाग को 127 वोट मिले। बी.जे.एस रामपुरिया जैन कॉलेज से शक्ति सिंह भाटी ने बाजी मारी। भाटी को 323 वोट मिले वही निकटतम प्रतिद्वंदी समीर भाटी को 247 वोट मिले। शहर के साथ साथ ग्रामीण के कॉलेजों में भी नतीजे आने शुरू हो गए है। लूणकरणसर के राजकीय महाविद्यालय से सुलोचना भादू 11 मतों से जीतकर अध्यक्ष चुनी गयी। खाजूवाला के राजकीय महाविद्यालय में NSUI के प्रदीप ने जीत दर्ज की। बज्जू के प्रणय राज डिग्री कॉलेज से ABVP दुर्जन सिंह ने 18 वोटों से और एमडी डिग्री कॉलेज से ABVP के विकास भादू ने 81 वोटों से जीत हासिल की।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग