5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन-दहाड़े टी-स्टॉल संचालक पर हमला, दुकान में तोडफ़ोड़

दहशत में आए गए लोग, कोटगेट थाना क्षेत्र का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
दिन-दहाड़े टी-स्टॉल संचालक पर हमला, दुकान में तोडफ़ोड़

दिन-दहाड़े टी-स्टॉल संचालक पर हमला, दुकान में तोडफ़ोड़

कोटगेट। अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। नोखा में पेट्रोल उड़ेल कर दो जनों को जलाने के मामला अभी ताजा हुआ है। बुधवार को कोटगेट थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े कुछ लोगों ने एक दुकान पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में दुकान संचालक घायल हुआ है। बदमाशों ने दुकान में जमकर तोडफ़ोड़ की। दिन-दहाड़े हुए हमले से अफरा-तफरी मच गई, राहगीर आस पड़ोस के दुकानदार घबरा गए। लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी तो आरोपी वहां से भाग छूटे। इस संबंध में टी-स्टॉल संचालक चौधरी कॉलोनी निवासी भजनलाल पुत्र पतराम बिश्नोई ने कोटगेट थाने में चौधरी कॉलोनी निवासी विक्रम भांभू सहित चार-पांच जनों के खिलाफ मारपीट, छीना-झपटी और तोडफ़ोड़ करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

सुबह हुआ था मामूली विवाद
कोटगेट पुलिस के अनुसार परिवादी और आरोपी दोनों चौधरी कॉलोनी में रहते हैं। दोनों के बीच बुधवार सुबह कचरा डालने की बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते दोपहर में आरोपी विक्रम भांभू व उसके साथियों ने परिवादी भजनलाल पर जानलेवा हमला किया। विदित रहे कि करीब महीनेभर पहले रेलवे स्टेशन के पास एक बदमाश ने दिन-दहाड़े पान के खोखे में आग लगा दी थी। इस संबंध में पीडि़त ने नामजद मामला दर्ज कराया। पुलिस आज भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

युवक पर हमला
जेलवेल टंकी इलाके में मंगलवार रात को दो-तीन बदमाशों ने एक युवक पर लाठी-सरियों से हमला कर दिया। वहां मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को छुड़ाया। इस संबंध में बीदासर बारी क्षेत्र निवासी भागीरथ ने कोटगेट थाने में परिवाद दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग